ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: विधायक प्रताप ग्रेवाल ने रिंगनोद पेयजल योजना के कार्यो की समीक्षा की,वंचित 21 ग्रामो/मजरो/मोहल्लो को योजना मे शामिल के लिए लिखा पत्र,अमोदिया, सोनगढ एवं भानगढ झोन मे टेस्टिंग हेतु जल प्रदाय प्रारंभ हुआ

Admin

Sat, Apr 26, 2025
  सरदारपुर । विधायक प्रताप ग्रेवाल ने शनिवार को रिंगनोद पेयजल योजना के प्रगतिरत कार्यो की समीक्षा की एवं बीडपाडा पहुचकर वाॅटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट का निरीक्षण किया। सरदारपुर विधानसभा के 37 ग्रामो मे पर्याप्त पेयजल प्रदान करने के लिए शासन की महत्वपूर्ण योजना रिंगनोद समूह जल प्रदाय योजना का 51.63 करोड की लागत से कार्य प्रगतिरत है। इस योजना मे 17 झोन बनाए गए है जिसमे 12 पानी टंकी एवं 3 जी.एस.आर. टंकी का 97 प्रतिशत कार्य हो चुका है। ग्राम बीडपाडा मे योजना का वाॅटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट बनाया गया है जिसका कार्य 94 प्रतिशत हो चुका है, श्रृंगेश्वर मे इंटकवेल का कार्य 96 प्रतिशत हो चुका है। वाॅटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट से जल प्रदाय हेतु बनाई गई पानी की टंकीयो मे पानी पहुचाने का कार्य 78 प्रतिशत हो चुका है तो वही ग्रामो मे पेयजल पाईप लाईन का कार्य 88 प्रतिशत हो चुका है। वर्तमान मे अमोदिया, सोनगढ एवं भानगढ झोन मे टेस्टिंग हेतु जल प्रदाय प्रारंभ किया गया है शेष 14 झोन मे जल प्रदाय आगामी 3 महीने मे प्रारंभ होगा। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा पूर्व मे रिंगनोद समूह जल प्रदाय योजना की समीक्षा बैठक आयोजित कर ग्रामीणो से चर्चा कर योजना से वंचित 39 ग्राम/मजरो/मोहल्लो को योजना मे शामिल करने के निर्देश दिए थे जिसमे से 18 ग्राम/मजरो/मोहल्लो का सर्वे कर रिंगनोद समूह जल प्रदाय योजना मे शामिल कर लिया गया है शेष 21 ग्राम/मजरो/मोहल्लो को भी योजना मे शामिल करने के लिए विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा विभाग के उच्च अधिकारियो को पत्र लिखकर अवगत करवाया है। बीडपाडा मे वाॅटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट के निरीक्षण के दौरान रेसिडेन्ट इंजीनियर सुधीर श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत टिमायची के उपसरपंच भानुप्रतापसिंह, जिला कांग्रेस सचिव राजेन्द्र लोहार, छगन बारिया, बादर मुनिया, विश्राम तडवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें