ब्रेकिंग

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन

राजोद से कचनारिया तक की पीएम सड़क खोदी,विभाग नहीं कर रहा कोई कार्यवाही

CM कल करेंगे ₹2,387.60 करोड़ की  नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

सूचना

खेलो इण्डिया स्माल सेन्टर : विधायक प्रताप ग्रेवाल ने 40 खिलाडियो को फुटबॉल सामग्री का किया वितरण

Bakhtavar Express

Thu, Sep 11, 2025

सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने बुधवार को खेल परिसर मैदान सरदारपुर पर आयोजित कार्यक्रम मे खेलो इण्डिया स्माल सेन्टर सरदारपुर के 40 खिलाडियो को फुटबॉल सामग्री का वितरण किया जिसमे 20 बालक एवं 20 बालिका वर्ग के खिलाडी शामिल है। विधायक ग्रेवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सरदारपुर के फुटबॉल खिलाडियो ने सदैव देश एवं प्रदेश मे सरदारपुर का नाम गौरवान्वित किया है प्रदेश मे सबसे अधिक राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी सरदारपुर मे ही है विधायक ग्रेवाल ने खेल दिवस पर सीहोर मे आयोजित फुटबॉल मुकाबले मे सरदारपुर की मिनी ब्राजील विचारपुर पर शानदार जीत पर सभी खिलाडियो एवं प्रशिक्षक को बधाई दी। सरदारपुर मे खेलो इण्डिया स्माल सेन्टर की सौगात विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा वर्ष 2024 मे सरदारपुर को प्रदान की गई थी। आयोजित कार्यक्रम मे खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला अधिकारी राजेश शाक्य, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, जिला कांग्रेस सचिव राजेन्द्र लोहार, मुकेश तुफान, फुटबॉल प्रशिक्षक शैलेन्द्र पाल, खेलो इण्डिया स्माल सेन्टर प्रशिक्षक चंचल खराडी, ब्लाक युवा समन्वयक सुनीता भाबर, विष्णु चौधरी, भास्कर पाटीदार, शिवांग ग्रेवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें