ब्रेकिंग

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

सूचना

: विधायक ग्रेवाल ने माही पंचकोशी पदयात्रा के तीर्थ स्थलो का विकास करने की रखी मांग,पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलादसिंह पटेल के मिण्डा आगमन पर सौंपे मांग पत्र

Admin

Wed, May 21, 2025
  सरदारपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलादसिंह पटेल के मंगलवार को जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम के लिए मिण्डा आगमन पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने क्षैत्र की प्रसिध्द माही पंचकोशी पदयात्रा के तीर्थ एवं विश्राम स्थलो को विकसित करने की मांग रखी। विधायक ग्रेवाल द्वारा माही उद्गम स्थल मिण्डा, माही तट सरदारपुर, नरसिंह देवला तीर्थ, प्राचीन धाम श्रृंगेश्वर, गौशाला लाबरिया, प्राचीन तीर्थ झिर्णेश्वर धाम, माही माता मंदिर बोला पर स्नान घाट, स्नान कुण्ड, सामुदायिक भवन, चेंजिंग रूम, सीमेन्ट कांक्रीट चैक एवं पंचकोशी पथ निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी। साथ ही मांगोद से मिण्डा डामरीकरण सडक, जनपद पंचायत सरदारपुर की ग्राम पंचायत नन्दलई, हनुमन्त्या साजोद, गोन्दीखेडा ठाकुर, हनुमन्त्या पदमपुरा, कोठडाकला, हनुमन्त्याकांग, दसई, लेडगाॅव, दंतोली, पिपल्याभान, सेमलिया, करनावद, माछलिया, चालनीमाता, बिमरोड, मौरगाॅव, हातोद, भेरूपाडा, बडोदिया, तिरला, फुलगाॅवडी, बिछिया, कंजरोटा, श्यामपुरा ठाकुर मे जर्जर पंचायत भवन होने से नवीन पंचायत भवन निर्माण, विभीन्न ग्राम पंचायतो मे सामाजिक, धार्मिक कार्यो के लिए सामुदायिक भवन निर्माण, आवागमन मे सुविधा के लिए पुलिया निर्माण कार्य की भी मांग रखी। कार्यक्रम के दौरान मिण्डा सरपंच मयाराम मेडा की मांग पर मंत्री प्रहलादसिंह पटेल द्वारा मिण्डा मे सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृती का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी सुरेन्द्रसिंह पटेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मोहनलाल मुकाती, बलवंत सौलंकी, लोकेश हामड आदि भी उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौंधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें