ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: दुग्ध समिती खुटपला के द्वारा 2 लाख 81 हजार रू का बोनस एंव लाभांश का किया वितरण

Admin

Thu, Sep 28, 2023

खुटपला । दुग्ध समिती खुंटपला के द्वारा सदस्यो को वर्ष 2022-23 का दुग्ध बोनस एंव इंदौर दुग्ध संघ से प्राप्त लाभांश का वितरण किया गया। दुग्ध बोनस वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथी इंदौर दुग्ध संघ के प्रतिनिधी जगदीश जाट थे। अध्यक्षता दुग्ध समिती के अध्यक्ष नरेन्द्र जाट ने की।

सर्वप्रथम अतिथीयो ने मॉ सरस्वती का पुजन अर्चन एंव मार्ल्यापण कर कार्यक्रम का आरंभ किया। अतिथीयो का स्वागत दुग्ध समिती के सुपरवाइजर भुपेन्द्र पुरोहित एंव सचिव सुरेशचंद्र राठौर के द्वारा किया गया। सुपर वाइजर भुपेन्द्र पुरोहित के द्वारा संस्था की प्रगति रिर्पोट का वाचन कर आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।

दुग्ध समिती के द्वारा वर्ष वर्ष 2022-23 का दुग्ध बोनस एंव इंदौर दुग्ध संघ से प्राप्त लाभांश का वितरण 2 लाख 81 हजार रू वितरीत किये गये। सर्वाधिक लाभांश प्रथम भेरूलाल मारू ने 45600 रू का अर्जित किया। वही द्वितीय लाभांश जगदीश जाट ने 41074 रू एंव तृतीय राजाराम मुकाती ने 14569 रू अर्जित किया। आभार संस्था सचिव सुरेशचंद्र राठौड के द्वारा व्यक्त किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें