ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: आत्महत्या के केस मे झूटा प्रकरण दर्ज नही करने के लिए एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन

Admin

Thu, Jan 4, 2024

सरदारपुर। थाना सरदारपुर अंतर्गत ग्राम बडवेली के ग्रामीण कृष्णा उर्फ बंटी खराडी द्वारा विगत दिनांक 24 दिसंबर 2023 को स्वयं के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले मे बुधवार को ग्राम बडवेली के ग्रामीणो द्वारा पुलिस विभाग के अनुविभागीय अधिकारी सरदारपुर को उनके कार्यालय पर पहुचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणो ने बताया कि कृष्णा उर्फ बंटी खराडी ग्राम बडवेली की आत्महत्या के प्रकरण मे बडवेली गाॅव के ही पारस गुण्डिया एवं मुकेश गुण्डिया के नाम द्ववेषता पूर्वक शामिल किए जा रहे है पारस एवं मुकेश द्वारा किसी भी प्रकार से आत्महत्या के लिए प्रेरित नही किया गया है आत्महत्या वाले दिन पारस गुण्डिया एवं मुकेश गुण्डिया अपने खेत पर खेती का कार्य कर रहे थे। साथ ही मृतक के नाम से जो झूटा शपथ पत्र पेश किया गया है वह शपथ पत्र पुलिस प्रशासन को गुमराह करने के उद्देश्य से दिया गया है। इसलिए थाना सरदारपुर अंतर्गत ग्राम बडवेली के कृष्णा उर्फ बंटी खराडी की आत्महत्या के प्रकरण मे मृतक के नाम से पेश किए गए झूटे शपथ पत्र की उचित जांच करने एवं द्ववेषता पूर्वक पारस गुण्डिया एवं मुकेश गुण्डिया सहित किसी भी ग्रामीण पर झूटा प्रकरण दर्ज नही किया जाए। इस दौरान संगीता बाई, गुडीबाई, गंगाबाई, सुनीता, अनिता, कविता आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें