ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

इलेक्ट्रिक झुमर टावर कंपनी की मनमानी से त्रस्त किसानों ने निकाली रैली : इलेक्ट्रिक झुमर टावर कंपनी के विरूद्ध  कार्रवाई को लेकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Bakhtavar Express

Fri, Jul 11, 2025

अमझेरा। इलेक्ट्रिक झुमर टावर लगाने वाली कंपनी की मनमानी से तंग आ चुके क्षैत्र किसानो ने भारतीय  किसान संघ मालवा प्रांत के बैनर तले कंपनी के खिलाफ कार्यवाही को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौपा।
किसानों ने बताया की अमझेरा एवं आस-पास के ग्राम के किसानों पर प्राइवेट कंपनी प्रतिक ट्रांसपावर प्रा.लि. क. राजकोट गुजरात के द्वारा लगातार झुमर लाईट टावर लगाने का दबाव बनाया जा रहा हे एवं प्रायवेट कपनी के कर्मचारी अपने आपको शासकीय कर्मचारीध्अधिकारी बताकर अधिक दबाव बना रहे है एवं किसानों की निजी जमीनों के दस्तावेज भी उनको द्वारा मांगे जा रहे है। कंपनी के कर्मधारीयों के द्वारा अपने कार्य को शासकीय बताया जा रहा है एवं किसानों की धमकी दी जा रही है कि आप शासकीय कार्य में बाधा डालोगे तो आपको जेल भिजवा दिया जावेगा । किसानो ने बताया की  क्षेत्र के किसान इनकी मानसीक प्रताड़ना से परेशान हो चुके है एवं हमारे परिवारजन भी मानसीक रूप से बहुत परेशान हो रहे है। इनके खिलाफ उचित कार्यवाही की जावे।


ज्ञापन से पूर्व किसानों ने मांगोद मनावर मुख्य मार्ग से तहसील कार्यालय तक रेली निकालकर नारेबाजी की गई।
 भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष दिनेश पाटीदार ने ज्ञापन का वाचन कर नायब तहसीलदार सलोनी पटवा को सोपा। जितेन्द्र रघुवंशी, बंशीलाल कुशवाह, शंकर कापसी चालनी, हेमंत शर्मा, पप्पू कुशवाह, शुभम दीक्षित, अंतिम मोदी आदि अन्य किसान मौजूद थे।

-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें