ब्रेकिंग

सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत सरदारपुर में पुलिस ने साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन,जागरूक का दिया संदेश

CBMO के साथ हुए मारपीट के विरोध में डाक्टरों ओर कर्मचारियों ने निकाली रैली ,SDM को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा की मांग

राजगढ़ ओर सरदारपुर संकुल के 9 विद्यालयों में औचक निरीक्षण में 3 शिक्षक मिले अनुपस्थित,थमाया नोटिस, दिए निर्देश

सोशल मीडिया की सार्थक पहल पर जिस मंदिर का हुआ था जिर्णोद्धार वहां पर हुए भगवान की प्रतिमा स्थापित

विरोध स्वरूप स्वास्थ्य कर्मियों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन, SDM और CMHO को सौपे ज्ञापन,पुलिस ने दर्ज की FIR

सूचना

बैठक : अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज तहसील संगठन की बैठक सम्पन्न

Bakhtavar Express

Sun, Sep 14, 2025

अमझेरा। अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज की तहसील संगठन की बैठक सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला अमझेरा मे सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत मे भगवान श्री परशुराम जी के चित्र का विधिवत मंत्रोच्चर के साथ पूजन किया गया। स्वागत भाषण एडवोकेट अमित तिवारी ने दिया। तहसील संगठन के समस्त पदाधिकारियो का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। समस्त नव नियुक्त पदाधिकारियो को एडवोकेट बी जे उपाध्याय के द्वारा शपथ दिलवाई गई। संगठन के तहसील अध्यक्ष रवि कुमार त्रिवेदी के द्वारा आगामी कार्यक्रमों एवं अन्य कार्यो की रूप रेखा प्रस्तुत की गई जिसमे तहसील मे निवासरत समस्त ब्राह्मण परिवारों का पंजीयन, प्रखंड स्तर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन आदि विषयो को लेकर चर्चा की गई। बैठक का संचालन सह मीडिया प्रभारी अभिजीत पंडित एवं आशीष त्रिवेदी द्वारा किया गया। आभार मुकेश पंडित ने माना। बैठक के अंत मे तहसील मे निवासरत ब्राह्मण समाज के दिवंगत व्यक्तियों को दो मिनिट का मोन रखकर श्रद्धांजली दी गई। इस अवसर पर अमझेरा, राजोद, दसाई, सरदारपुर, राजगढ़, सोनगढ़ प्रखंड के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें