: शहीद की जन्मभूमि भूमि देवभूमि से कम नहीं हैः- शास्त्री,अमर शहीद नायब सूबेदार रविंद्र सिंह राठौर की 23 वी पुण्यतिथि पर शहीद को किया नमन
Admin
Tue, Jul 9, 2024

नागदा (धार)। सैनिक ईश्वर का रूप होता है वह खुद कष्ट में रहकर सीमा की रक्षा व देश के नागरिकों की सेवा करता है। हम भाग्यशाली है जो देश सेवा के लिए सपूत को जन्म देने वाली पाना जैसी माटी से जुड़े हुए है। न जाने क्यों हमें पाना देवतुल्य लगता है। शहीद की जन्मभूमि भूमि देवभूमि से कम नहीं है। इस धरा मे रविंद्र सिंहजी ने जन्म लेकर माँ भारती के लिए प्राण न्योछावर किये है। शहीद रविंद्र सिंह राठौर की स्मृति में जो मंच कार्य कर रहा है वह वंदनीय है शासन प्रशासन समय-समय पर अपना सहयोग कर रहा है। उक्त बातें ग्राम पाना में अमर शहीद नायब सूबेदार रविंद्र सिंह राठौर की 23 वी पुण्यतिथि पर आयोजित शहादत को नमन अवसर पर धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पं. छोटू शास्त्री ने कही।
शहीद रविंद्रसिंह राठौर स्मृति संस्था पाना के तत्वाधान में स्मारक व प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रारम्भ मे शहीद की पत्नी प्रतापकुँवर राठौर, पुत्र विश्वजीत सिंह राठौर ने स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। पाना पहुंचे जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेंद्रसिंह परिहार ने कहा कि उस मां और इस माटी को नमन करता हूं जिसने वीर सपूत को जन्म दिया, यह माटी वंदनीय है हम छोटे से कार्य के दबाव में तनाव ग्रस्त हो जाते हैं। हमारे सैनिक देश की रक्षा करते है एवं विषम परिस्थितियों में भी एक क्षण विचलित न होकर माटी की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसे वीर सपूतों का बखान शब्दों से नहीं किया जा सकता है। ऐसे सपूत आमजन की आत्मा व दिलों में बसते हैं। नागदा वृत के नायब तहसीलदार सुनील पड़ीहार ने कहा की मां भारती के सपूत रविंद्र सिंह जी को नमन करने हम एकत्रित हुए हैं और ऐसे वीर सपूतों के बलिदान व देश सेवा के कारण आजादी का जीवन जी रहे हैं हम उनके प्रति जितना श्रद्धावान रहे, कम है। प्रतिमा स्थल पर शहादत को नमन आयोजन मे स्मृति संस्था के अध्यक्ष रामकरण पटेल एवं दिनेश रघुवंशी ने भी अपने विचार रखे।
तहसील पत्रकार संघ ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।
शहीद राठौर की पत्नी प्रतापकुँवर राठौर का शाल, माला व स्मृति चिन्ह एवं शहीद के भ्राता मदन सिंह राठौर का भी माला पहनाकर व शाल भेंटकर सम्मान किया गया। प्रतिमा स्थल पर कमलेश राव पंवार, सरपंच शंकरसिंह चुंडावत, उपसरपंच बाबूलाल खराड़ी, जयंती माता समिति अध्यक्ष सुरेश भूत, तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष गोवर्धन सिंह डोडिया, आनंद अग्निहोत्री, समंदर कछवाया, नितेन्द्रसिंह राठौर, राजस्व निरीक्षक काशीराम सापलिया, पटवारी विक्रम भिड़े, दिलीपसिंह राठौर, जनपद सदस्य बाबूलाल गिरवाल, पूर्व सरपंच प्रेमनारायण पाटीदार, उपसरपंच जीतेन्द्र पाटीदार, राहुल बैरागी, सुरेश चैहान, आशीष विश्वकर्मा, कृष्णा मारु, गणेश प्रजापत, शम्भू सिंह गौड़ आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धांसुमन अर्पित किये। कार्यक्रम का संचालन अनवर मंसुरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन