ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

स्वास्थ्य परीक्षण : दसई सेक्टर में कुपोषण शिविर का आयोजन, 30 से अधिक बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Bakhtavar Express

Thu, Aug 7, 2025

सरदारपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में दसई केंद्र (सेक्टर-52) टप्पा तहसील में कुपोषण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर जिला अधिकारी सुभाष जैन के निर्देशन व सरदारपुर तहसील परियोजना अधिकारी कमल सिंह निगवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

शिविर के दौरान उपस्थित डॉ. हरबक्श द्वारा 30 से 35 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 3 बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल सरदारपुर सिविल अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी गई। मौसम जनित बीमारियों को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों द्वारा माता-पिता को सावधानी बरतने एवं साफ-सफाई रखने की विशेष समझाइश दी गई।

शिविर में दसई सेक्टर की प्रभारी सुपरवाइजर सुगना राठौर ने भी माताओं को शिशु के पोषण व देखभाल संबंधी आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि "मां का दूध अमृत के समान है, जो बच्चों को बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है।" साथ ही साफ-सफाई, संतुलित आहार और समय पर टीकाकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को ग्रामीण अंचलों तक विभाग की योजनाएं पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। उन्हें बताया गया कि शासन की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे — यह सुनिश्चित करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम, जिसमें आशा कार्यकर्ता आशा जैन सहित अन्य सदस्य शामिल थे, ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया। बच्चों को आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं एवं आंगनवाड़ी केंद्र पर संतुलित आहार व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने ऐसे शिविरों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि क्षेत्र में "कुपोषण मुक्त भारत" के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें