ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

पौधारोपण रजत जयंती वर्ष मनाया : चट्टान पर पौधे से पेड बनाना बहुत बड़ा कार्य है -- डोडिया

Bakhtavar Express

Fri, Jul 25, 2025

दसई। लाबरीया रोड पर स्थित क्षेत्र का प्रसिद्ध वृक्ष मंदिर श्री उण्डेश्वर महादेव जयंती धाम स्थल पर हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर मां जयंती धाम सेवा संस्था दसई द्वारा पौधारोपण रजत जयंती वर्ष धूमधाम से मनाकर नीम बरगद पीपल बिलपत्र बास शीशम के 500 पौधों का रोपण पहाड़ी पर किया गया रजत जयंती आयोजन के मुख्य अतिथि ज्ञानपुरा धार के महा त्यागी संत मोहनदास महाराज एवं ब्रह्माकुमारी रेशमा बहन कार्यक्रम के अध्यक्षता बदनावर पत्रकार संघ के अध्यक्ष गोवर्धनसिंह डोडिया द्वारा की गई मुख्य अतिथि ब्रह्मा दीदी ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में वृक्षारोपण नितांत आवश्यकता है नारी शक्ति को भी बढ़ चढ़कर पौधारोपण करना चाहिए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डोडिया ने कहां की समिती द्वारा यहा की पहाड़ी नुमा चट्टान पर गत वर्ष हजारों पौधे लगाए गए थे वह आज पेड़ बन चुके हैं चट्टान पर पौधे लगाकर पेड़ बनाना बहुत बड़ी बात है ऐसे पर्यावरण प्रेमियों को बधाई देता हूं इस अवसर पर जन अभियान नव अंकुर समिति के अर्जुन हाडा एवं नागदा प्रेस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष जायसवाल व्यापारी संगठन के अध्यक्ष राजू सेठ का स्वागत समिति के सदस्यों ने किया कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक रामकरण पटेल ने किया आभार संस्था अध्यक्ष सुरेश भूत ने माना आयोजन के अवसर पर पर्यावरण प्रेमी कमलेशराव पवार पंकज गुजराती विष्णुराम पाटील गोपाल पाटीदार ,ओमप्रकाश पाटीदार, राहुल बैरागी जगदीश चौधरी अनवरभाई दशरथ पाटीदार नारायणसिंह रघुवंशी ईश्वरलाल पाटीदार सहित ग्राम जयंतीमाता दसई खिलेड़ी बिडवाल नागदा फूलेडी चिराखान बालोद कै महिला एवं पर्यावरण प्रेमी बडी संख्या मे उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें