ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

अपराध : अमझेरा में जुए पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार, नकद व ताश के पत्ते जब्त

Bakhtavar Express

Wed, Feb 4, 2026

धार । जिले के अमझेरा थाना पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ताश-पत्तों से जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 18 हजार 600 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं।जानकारी के अनुसार,

अमझेरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ लोग ताश-पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों में विशाल पिता रूगनाथ केवट (22) निवासी भोई मोहल्ला अमझेरा, सोनू उर्फ जयंत पिता कमल तम्बोली (28) निवासी सदर बाजार अमझेरा, पंकज पिता मांगीलाल कुशवाह (40) निवासी सदर बाजार अमझेरा, सुरज पिता तोलाराम केवट (24) निवासी भोई मोहल्ला अमझेरा, मोहसिन पिता मुन्ना मंसुरी (30) निवासी मनावर चौराहा अमझेरा, सुनिल पिता शोकल सिंह सोलंकी (27) निवासी थाने के पीछे अमझेरा तथा राज पिता जगदीश भामी (23) निवासी भोई मोहल्ला अमझेरा शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमझेरा राजू मकवाना के नेतृत्व में उप निरीक्षक नरबदसिंह ठाकुर, उप निरीक्षक दिलीप खांडे, आरक्षक लालसिंह भाबर,आरक्षक करण कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध जुआ एवं सट्टे के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें