ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

बारिश थमी माही बांध के गेट किए बंद : माही मुख्य बांध का लेवल हुआ मेंटेन गेट किया बंद,36 घंटे में काली कराई बांध में बड़ा आधा मीटर पानी

Bakhtavar Express

Wed, Sep 3, 2025

सरदारपुर। माही मुख्य बांध का लेवल मेंटेन करने की लिए खोला गया एक गेट 38 घंटे के बाद बंद कर दिया गया। सोमवार को शाम को बांध का लेवल 450.75 मीटर होने पर बांध का एक गेट आधा मीटर तक खोलकर पानी माही नदी में छोड़ा गया था। बुधवार सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट पर बांध का लेवल 450.50 मीटर हो जाने पर बांध का गेट बंद कर दिया गया।

बांध पर विभागीय अमला अलर्ट ---

जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं होने के बाद बांध का लेवल मेंटेन होने के बाद बन्द कर दिया गया हे। वहीं बांध स्थल पर विभागीय अमला अलर्ट पर हे। बारिश यदि तेज होती हे तो फिर लेवल मेंटेन के लिए गेट खोले जा सकते हे। इसके लिए नदी के निचले क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को अलर्ट कर तटीय क्षेत्र से दूरी बनाए रखने को कहा गया है।

काली कराई में भी बड़ा आधा मीटर पानी---

वहीं काली कराई बांध में भी पिछले 36 घंटे में पानी की आवक में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस अवधि में बांध का जलस्तर 0.40 मीटर तक बढ़कर बांध का जलस्तर 471.40 मीटर के लेवल पर आ गया बन की पूर्ण जल ग्रहण क्षमता 474.30 मीटर है। वैसे क्षेत्र में सुबह से हल्की बारिश हो रही हे। जिससे किसानों को आशा हे कि मानसून सत्र के अंतिम दिनों में काली कराई बांध भी अपनी पूर्ण जल ग्रहण क्षमता को धारण कर लेगा ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें