ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

रबी की फसलों की चिंता किसानों को सताने लगी : माही मुख्य बांध 2.65 मीटर,काली कराई 3.95 मीटर खाली,26 हजार हेक्टेयर में मिलती हे सिंचाई सुविधा

Bakhtavar Express

Sat, Aug 23, 2025

सरदारपुर। इस मानसून सत्र में तेज बारिश की दरकार के बीच रबी की फसलों की चिंता किसानों को सताने लग चुकी हे। पिछले एक सप्ताह से रिमझिम बारिश का दौर जारी हे इस बारिश से वैसे तो खरीफ की फसलों को राहत मिली हुए है। लेकिन रबी की फसलों में सिंचाई के लिए तालाबों के पूर्ण जल ग्रहण के लिए तेज बारिश की सख्त आवश्यकता है।

सरदारपुर तहसील में माही परियोजना के दोनों प्रमुख बांधो में जलस्तर धीमी गति से बढ़ रहा हे। माही मुख्य बांध का जलस्तर 448.85 मीटर पर पहुंच चुका हे। बांध अब 2.65 मीटर खाली हे। बांध स्थल पर इस वर्षा सत्र में 359 मिमी यानी लगभग 14 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी हे।

वहीं काली कराई बांध भी अब 4 मीटर के लगभग खाली हे। शनिवार सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 470.35 मीटर पर पहुंच गया। बांध की पूर्ण जलग्रहण क्षमता 474.30 मीटर हे। बांध अब 3.95 मीटर खाली हे। बांध स्थल पर इस वर्षा सत्र में 419 मिमी यानी लगभग 16 इंच से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी हे। माही बांध से झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील क्षेत्र में 20 हजार हेक्टेयर से अधिक भूभाग में सिंचाई सुविधा का लाभ किसानों को मिलता हे। वहीं काली कराई बांध से 6600 हेक्टर के लगभग सरदारपुर ओर बदनावर तहसील के किसान सिंचाई सुविधा का लाभ उठाते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें