ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: कालीकराई बांध की मुख्य नहर से आउट ऑफ कमांड क्षेत्र में चोरी छिपे सिंचाई सुविधा का लाभ ले रहे किसानों को माही विभाग ने दी हिदायत, आधा दर्जन गांवों में मुनादी करवा कर पाइपलाइन हटाने के लिए एक सप्ताह का दिया समय

Admin

Wed, May 28, 2025
  सरदारपुर। माही परियोजना के उपबांध कालीकराई से सिंचाई सुविधा का लाभ ले रहे किसानो को इस रबी सीजन में निर्बाध रूप से सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सके इसके लिए इस बार विभाग आउट ऑफ कमांड क्षेत्र के किसानों के द्वारा बिना परमिशन के पाइपलाइन डालकर सिंचाई सुविधा का लाभ ले रहे किसानों की पाइपलाइन हटा रहा हे। जिससे कमांड क्षेत्र के किसानों को पूर्ण रूपेण सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा। विगत दिवस उपसंभाग क्रमांक 4 लाबरिया पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री की उपस्थिती मे जल उपभोक्ता संथा साजोद,सलवा,सेमलखेडा और कचनारिया की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे इस पर चर्चा कर पाइपलाइन हटाने का निर्णय लिया गया था। विभाग के द्वारा इसके लिए विधिवत मुनादी करवा कर इस तरह सिंचाई सुविधा का लाभ ले रहे किसानों से अनुरोध किया कि वह स्वयं अपनी पाइप लाइन हटा ले इसके लिए विभाग ने एक सप्ताह की समय सीमा निर्धारित की उसके बाद भी यदि पाइपलाइन ऐसे किसानों ने नहीं हटाई तो विभाग उन्हें स्वयं हटाएगा। एसडीओ ने बताया कि इस वर्ष विभाग सख्त रुख कर आउट ऑफ कमांड क्षेत्र में चोरी छुपे सिंचाई सुविधा का लाभ ले रहे किसानों पर कार्रवाई कर रहा है जिसमें ऐसी पाइपलाइन जो विभाग की बिना अनुमति के डाली गए एवं किसान चोरी कर सिंचाई कर रहे हे ऐसी पाइपलाइन को हटाया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने बरमंडल,लाबरिया, अकोलिया, बसलई, नंदलई,रामखेड़ा, गोंदीखेड़ा ठाकुर में मुनादी करवा कर संबंधित किसानों को एक सप्ताह का समय दिया है। उसके बाद भी यदि कोई पाइप लाइन किसान नहीं हटाता है तो विभाग उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर पाइपलाइन हटाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें