ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: मां शबरी सेवा संस्थान ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए कारसेवा करने वाले कारसेवकों का किया सम्मान

Admin

Sun, Jan 21, 2024

राजगढ़। नगर के पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पर कारसेवकों का मां शबरी सेवा संस्थान द्वारा सम्मान किया गया। वर्ष 1990 एवं 1992 में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए कारसेवा करने वाले कारसेवकों का ज्योतिषाचार्य पुरुषोत्तमजी भारद्वाज के सानिध्य में सम्मान किया गया।

कारसेवक श्री मुरारीलाल भारद्वाज, सत्यनारायण माहेश्वरी, बलराम कुमावत, विपुल ठाकुर, विजय व्यास तथा दुर्गा प्रसाद सोलंकी का मां शबरी सेवा संस्थान के संरक्षक वीरेंद्र बघेल तथा समिति के गोपाल सोनी द्वारा सम्मान किया गया।

इस दौरान शबरी सेवा संस्थान के संरक्षक वीरेंद्र बघेल ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए असंख्य कारसेवकों का बलिदान तथा समपर्ण अब जाकर पूर्ण हुआ है। अयोध्या में राम लला के विराजमान होने के दिन का सबसे अधिक अगर किसी को इंतजार था तो वो कारसेवकों का ही था। इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, अंतिम ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें