ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन,सुलह के द्वारा विवादित प्रकरणों के निराकरण की दी सलाह

Admin

Wed, Nov 8, 2023

सरदारपुर। न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता शिविर विधिक साक्षरता प्रभारी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश  निरंजन कुमार पांचाल  की  अध्यक्षता में  संपन्न हुआ। शिविर में द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश  राधाकिशन मालवीय  अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश  पारस कुमार जैन न्यायिक दंडाधिकारी भूपेंद्र यादव  न्यायिक दंडाधिकारी  महेंद्र सिंह मेहसन  विशेष रूप से उपस्थित थे।

शिविर  में अभिभाषक गण  रामलाल  पाटिल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिभाषक संघ सरदारपुर सचिव कमल किशोर वैष्णव राजेंद्र सिंह राठौर  ओसाफ अहमद खान भूपेंद्र जोशी  योगेंद्र उपाध्याय  अनिल पांडे आदि अभिभाषक गण व पक्षकार गण उपस्थित थे । शिविर को  निरंजन कुमार पांचाल  ने संबोधित करते हुए कहा कि न्यायालय में जो प्रकरण चल रहे हैं उसमें हम मध्यस्थता के माध्यम से सौहार्दपूर्ण  वातावरण में पक्षकारों के मध्य राजीनामा कर प्रकरण को समाप्त कर सकते हैं।

शिविर को अभिभाषक संघ सचिव  कमल किशोर वैष्णव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने गांव , नगर में विवादित मामलों में पंचों के माध्यम से गांव के जागरूक नागरिकों के माध्यम से विवादित प्रकरणों में पक्षकारों के बीच सुलह करा कर न्यायालय में राजीनामा करवा सकते हैं । इससे हमारे गांव में आपस में लोगों में द्वेषता की बजाय  सद्भाव और  सौहार्दपूर्ण वातावरण में  बना रह सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें