ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: खरीफ की फसल आशा के अनुरूप नही लेकिन किसानो के लिये राहत व सुखद खबर यह की माही परियोजना के दोनो बांधो मे बढ रहा जलस्तर,रबी की फसल मे सिंचाई के लिये नही होगी परेशानी

Admin

Thu, Aug 22, 2024

सरदारपुर। बारिश का आखिरी दौैर चल रहा है। खरीफ की फसल आशा के अनुरूप नही हो पाई है। लेकिन क्षैत्र के किसानो के लिये राहत भरी सुखद खबर यह है की रबी की फसल मे सिंचाई के लिये उन्हे पर्याप्त पानी मिल सकेगा। सरदारपुर तहसील मे स्थित माही परियोजना के दोनो सिंचाई बांध अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता की और अग्रसर है।


जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपीन पाटीदार ने चर्चा के दौरान बताया की इस वर्ष भले ही तेज बारिश नही हुई है। लेकिन माही परियोजना के माही मुख्य बांध एंव उपमुख्य बांधी कालीकराई अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता की और है। श्री पाटीदार ने बताया की कालीकराई बांध का पुर्ण जलग्रहण स्तर 474.30 मीटर है। वर्तमान मे बांध का जलस्तर 473.20 मीटर के लेवल पर है। बांध अब 1.10 मीटर खाली है।


वही माही मुख्य बांध का जलस्तर 448.95 मीटर है। बांध का पुर्ण जलग्रहण स्तर 451.50 मीटर है। इस प्रकार बांध 2.55 मीटर करीब खाली है। श्री पाटीदार ने बताया की माही मुख्य बांध से झाबुआ जिले मे सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। पिछले सत्र मे माही मुख्य बांध से 22 हजार 670 हैक्टर भुभाग मे सिंचाई के लिये पानी उपलब्ध करवाया गया था। वही उपमुख्य बांध कालीकराई से धार जिले के बदनावर और सरदारपुर तहसील मे 6600 हैक्टर भुभाग मे सिंचाई सुविधा मुहैया करवाई गई थी।
आशा है की इस बार भी बांध पुर्ण जलग्रहण क्षमता को धारण कर लेगे तो पिछले सत्र मे सिंचाई का लक्ष्य था उसे इस बार भी पुरा किया जायेगा। वैसे दोनो बांध स्थल पर 24 घंटे विभागीय अमला जलस्तर पर निगाह रखे हुये है। जैसे ही बांध का पानी पुर्ण जलग्रहण के स्तर पर पहुॅचेगा बांध से पानी निकासी की जायेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें