ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

हरतालिका तीज पर हुआ शिव पार्वती विवाह का आयोजन : आस्था सब में रखो लेकिन निष्ठा किसी एक में रखो - मोनिका दीदी

Bakhtavar Express

Wed, Aug 27, 2025

बरमंडल । भगवान भोलेनाथ सबसे भोले है उनसे जो मांगो दे देते है सिर्फ एक लोटा जल चढ़ाने से प्रसन्न हो जाते है। जो सत्य की राह पर चलता है उसे भगवान भोलेनाथ जल्दी मिल जाते है शिव पर विश्वास रखो जो भगवान पर विश्वास रखता है उसकी नैया नहीं डोलती है। आस्था सब में रखो लेकिन निष्ठा किसी एक में रखो अपना इष्ट एक रखो। भगवान सहज भाव से किसी को भक्त नहीं बनाते और जिसे भक्त बनाते है उसके साथ हमेशा रहते है जैसे नरसिंह मेहता , मीराबाई । कोई तपस्या करना और सत्य का पालन करना बराबर है इसलिए सत्य का पालन करो फिर भगवान का पूजन करो तो भगवान भी प्रसन्न होते है। उक्त उदगार मंगलवार को स्थानीय लाबरिया दसाई मार्ग पर हरतालिका तीज पर्व के पावन अवसर पर आयोजित शिव पार्वती विवाह प्रसंग में कथावाचक मोनिका दीदी (बदनावर) ने मौजूद महिलाओं से व्यक्त किए। हरतालिका तीज पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिव पार्वती विवाह कथा श्रवण कर धर्मलाभ लिया। हरतालिका तीज पर महिलाओं ने निर्जला व्रत कर अपने सुहाग के लंबी उम्र एवं कन्याओं ने अच्छे वर की प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत कर भगवान शिव , माता पार्वती का पूजन अर्चन किया। ग्राम के मंदिरों में महिलाओं ने मध्य रात्रि तक भगवान का पूजन अर्चन किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें