ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

कावड़ यात्रा : आपरेशन सिंदुर कि सफलता पर कावड़ यात्रा

Bakhtavar Express

Mon, Jul 21, 2025

अमझेरा। भगवान भोलेनाथ कि आराधना के लिए पवित्र सावन माह मे भगवान कि भक्ति पूजन के साथ ही विशेष रूप से कावड़ यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। नगर के केवट समाज के युवाओं द्वारा विगत माह मे भारतीय सेना द्वारा किए गए आपरेशन सिंदुर कि सफलता पर कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। विशाल मौर्य ने बताया कि समाज के ही 8 युवाओ के द्वारा प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग उज्जैन स्थित महाकालेश्वर से पवित्र नदी शिप्रा का 61 लीटर जल भर कर कावड़ा यात्रा निकाली गई।

दो दिनों तक पैदल सफर कर सोमवार को अमझेरा पहुंचे। जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। माँ शिप्रा के पवित्र जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। कावड़ के उपर एक और भगवा एक और तिरंगा ध्वज लगाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें