ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

अमझेरा : धार्मिक प्रसंगो पर आधारित निकली झाकिया,लोक संस्कृति की दिखी झलक

Bakhtavar Express

Tue, Sep 9, 2025

अमझेरा। नगर के प्रमुख गणेश पंडालो की झाकिया सोमवार रात्रि मे निकाली गई। झाकियों मे धार्मिक प्रसंग सहित लोक संस्कृति की झलक देखी गई। विशाल क्लब भेरू मोहल्ला द्वारा निकाली झांकी मे आदिवासी नृत्य का दृश्य दर्शाया गया।

झांकी के साथ चलित भालू आकर्षण का केंद्र रहा। डायमंड ग्रुप के द्वारा नरसिह अवतार का दृश्य, एकलव्य ग्रुप पट्टा चौपाटी के द्वारा सांवरिया सेठ का आकर्षक दरबार, कुशवाह समाज द्वारा श्री कृष्ण लीला एवं आजाद ग्रुप नाला पुरा के द्वारा विशाल हनुमान जी भक्ति करते हुए थे।

झाकियों के साथ युवाओं ने जमकर नृत्य किया गया। झांकी प्रमुखो का बस स्टेण्ड पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष विजय दीक्षित, रवि पाठक, नीलांबर शर्मा, शुभम दीक्षित, मोहन ठाकुर, राहुल परिहार, अशोक कुशवाह, कमल बामनिया आदि के द्वारा स्वागत किया वही सदर बाजार चौराहे के समीप लगे मंच पर दादा राम मित्र मंडल द्वारा झांकी प्रमुखो का साफा पहनाकर सम्मान किया इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव, अर्पित शर्मा, विजय कुमार शर्मा, मांगीलाल सोलंकी, दीपक केवट, मनीष सिरेसवाल, सचिन यादव थाना प्रभारी राजू मकवाना पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाले थे। ग्राम पंचायत के द्वारा झांकीयो का स्वागत सम्मान नही करना जन चर्चा का विषय रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें