ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

जन्माष्टमी : रुक्मणि हरण स्थल पर जन्माष्टमी पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा,भक्ति और संस्कृति के कार्यक्रमो का होगा आयोजन

Bakhtavar Express

Wed, Aug 13, 2025

अमझेरा । रुक्मणि हरण स्थल अमझेरा में जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसको लेकर जोर शोर से तैयारी नगर में प्रारम्भ हो गयी है श्री कृष्ण मंदिरो को विद्युत सज्जा के साथ आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है साथ ही छोटे बच्चो में जन्माष्टमी पर्व को लेकर बहुत उत्साह दिखाई दे रहा है जन्माष्टमी पर्व के अंतर्गत मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश अनुसार संस्कृति संचालनालय, भोपाल म.प्र. द्वारा दो दिवसीय कृष्ण पर्व का आयोजन शाम 6 बजे से बस स्टैंड   पर होगा जिसका शुभारम्भ शनिवार को होगा जिसमें भजन, कीर्तन, नृत्य और नाटक शामिल हैं कार्यकम के अंतर्गत शनिवार को दिलीप संदेला सागर द्वारा बधाई नृत्य और चरणजीत सिंह मुंबई द्वारा भक्ति गायन और रविवार को रंग त्रिवेदी भोपाल द्वारा श्री कृष्ण नृत्य वाटिका जिसमे कलाकार भगवान कृष्ण और बलराम जी की लीलाओं और लोक कल्याणकारी जीवन गाथा को प्रस्तुत करेंगे साथ ही आनंदीलाल भावेल द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा यह पर्व मध्य प्रदेश में भक्ति और संस्कृति के रंग में रंगा होगा जिसका उद्देश्य भक्ति, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक विरासत का संगम करना है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें