ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

4 दिन मे 120 किमी का सफर कर पहुंचे अमझेरा : पीपलखुटा धाम से पदमावती नदी का जल लाकर अमझेरा के शिवालयों मे जलाभिषेक

Bakhtavar Express

Mon, Jul 21, 2025

अमझेरा। बोल बम कावड़ा यात्रा संघ के द्वारा झाबुआ जिले के पीपलखुटा धाम से अमझेरा तक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा संयोजक विजय कुमार शर्मा ने बताया कि पीपलखुटा धाम पर पवित्र पदमावती नदी का जल कावड़ मे भरकर 40 कावड़ यात्री चार दिन का पैदल सफर कर सोमवार को सावन माह के दूसरे सोमवार को अमझेरा पहुंचे। सबसे पहले अति प्राचीन श्री रत्नेश्वर महादेव, सिद्धनाथ, गंगेश्वर, जयेश्वर महादेव, पशुपति नाथ महादेव, वर्देश्वर महादेव, राज रजेश्वर महादेव पहुंचकर कावड़ यात्रियों ने जलाभिषेक किया गया। यात्रा के पड़ाव स्थलों पर वृक्षा रोपण किया गया। नगर मे कावड़ यात्रा पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

16 घंटे मे 51 किलो कि कावड़ लेकर पहुंचे 45 युवा

एक अन्य कावड़ यात्रा राज राजेश्वर महादेव परिवार के द्वारा निकाली गई जिसमे सेमलदा से पवित्र नर्मदा का 51 लीटर जल भर कर बिना रुके 16 घंटे मे 68 किलो मीटर का लगातार सफर कर 45 कावड़ यात्री अमझेरा पहुंचे। भगवान राज राजेश्वर, बैजनाथ महादेव का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें