ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

पर्यूषण पर्व : पर्यूषण पर्व पर जैन समाज ने भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव मनाकर शोभा यात्रा निकाली

Bakhtavar Express

Sun, Aug 24, 2025

नागदा (धार)। पर्यूषण पर्व अंतर्गत पंचम दिवस शास्त्र वाचन कर शासन पति श्रमण भगवान महावीर स्वामी जन्मोत्सव मनाया गया। जन्म वाचन अवसर पर भगवान महावीर के जन्मोंत्सव आधारित नाटक की प्रस्तुति दी। ततपश्चात शांतिनाथ देरासर पर चढ़ावे लगाए गए। जिसमें आरती का लाभ विमलाबाई औरा, विनोद कुमार, अजित कुमार गुगलिया, नरेंद्र कुमार, मोहित पगारिया, कला बेन गुगलिया, जितेंद्र कुमार जैन, प्रदीप नाहर, कालुमल राकेश नाहर आदि परिवार जनों द्वारा लाभ लेकर लाभार्थी परिवारजनों द्वारा आरती की। साथ ही पट खोलने का लाभ कालूमल विनय कुमार नाहर परिवार द्वारा लेकर प्रभु के दर्शन कराए। प्रभु को पालनजी में झुलाने का लाभ पुखराज मल शालीन कुमार कटारिया परिवार द्वारा लेकर पालना जी को सिर पर रख त्रिशला नन्दन वीर की जय बोलो महावीर की नारे लगाते हुए नगर में शोभा यात्रा निकाली।

वहीं चन्द्र प्रभु देरासर पर आरती का लाभ संतोष मेहता, शांता बाई बरडिया, सुनीता मेहता, कस्तूरा बाई मेहता, कन्हैयालाल विमल कुमार कोठारी, अभय कुमार कुशल मेहता परिवार द्वारा लेकर आरती उतारी गई। वही पट खोलने का लाभ चांदमल मेहता परिवार द्वारा लिया। प्रभु को पालने जी में झुलाने का लाभ दिनेश कुमार आयुष कुमार मेहता परिवार द्वारा लेकर पालने जी में भगवान को झुलाया गया। जन्म वाचन पंकज बरडिया द्वारा किया। साथ ही स्थानक भवन पर पूज्य संयम प्रभा जी मसा के सानिध्य में जन्मवाचन किया। इस अवसर पर समाजजनों को केशर के छापे लगाए गए एवं प्रभावना वितरण की। कार्यक्रम का संचालन मालवा महासंघ पदाधिकारी राजेन्द्र बोकड़िया द्वारा किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें