ब्रेकिंग

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

सूचना

: सब जेल सरदारपुर में विधिक सहायता शिविर का आयोजन कर जेल का किया निरीक्षण

Admin

Sat, Apr 26, 2025
  सरदारपुर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण धार प्रदीप कुमार सोनी ओर सिमोन सुलिया जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा सब जेल सरदारपुर का निरीक्षण किया गया । सब जेल सरदारपुर में निरूद्ध समस्त बंदियों हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया एवं समस्त बंदियों को विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई एवं स्वास्थ्य, भोजन, रहने की व्यवस्था एवं वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के संबंध में के बारे में जानकारी ली गई, सजायाप्ता बंदियों के अपील संबंधी जानकारी ली गई जमानत होने के बाद भी यदि जमानतदार के अभाव में जेल में निरूद्ध बंदियों एवं जुर्माने के अभाव में सजा भुगत रहे कैदियों की जानकारी ली गई एवं बंदियों के केस से संबंधित समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही निराकरण कर सुझाव दिये गये।बाद सम्पूर्ण जेल का निरीक्षण किया गया। शिविर एवं निरीक्षण के दौरान जेल पर नाथुलाल जाटव मुख्य प्रहरी एवं सियाराम लिमनपुरे वारंट शाखा प्रभारी तकनिकी सहायक दुर्गाशकर मरोला आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें