ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: सीएम मोहन यादव के कार्यकाल को हुये दो माह लेकिन शासकीय योजनाओ मे प्रचार वाहनों में अभी भी मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज सिंह चौहान काबिज

Admin

Mon, Feb 12, 2024

सरदारपुर। प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव को काबिज हुये दो माह का वक्त हो चुका है। लेकिन अभी भी कई शासकीय योजनाओ मे बतौर मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज सिंह चौहान का ही चेहरा दिखाई दे रहा है।


प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं मे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बतौर मुख्यमंत्री का फोटो  लगा होता है। प्रदेश में 108 चलित एंबुलेंस ,मुख्यमंत्री युवा अन्नदुत योजना के वाहन सहित कई शासकीय योजनाओ मे वाहनों मे प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री का फोटो लगा हुआ है। प्रदेश में शिवराज सिंह  चौहान के जाने के बाद भले ही मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव काबिज है लेकिन अभी भी कई वाहनों में बतौर मुख्यमंत्री के तौर पर पीएम मोदी के साथ शिवराज सिंह चौहान का ही फोटो लगा हुआ है।

ऐसा ही कुछ सरदारपुर तहसील में भ्रमण के दौरान देखने मे मिला। जहां पर अस्पताल मे घायलों को लाने मे लगी हुई एंबुलेंस 108 पर तो पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव का फोटो लगा हुआ है। वही राशन दुकानों पर वेयर हाउस से राशन भेजने वाले मुख्यमंत्री युवा अन्नदुत योजना के वाहनों मे पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज सिंह  चौहान का फोटो लगा हुआ है। अब देखना है ही जवाबदार कब इनकी सुध लेकर इन वाहनों पर भी शिवराज सिंह चोहान के स्थान पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का फोटो लगाते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें