ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: प्रकृति को सहेजना मानव का कर्तव्य -पांचाल, बडकेश्वर महादेव गौशाला भोपावर में विधिक साक्षरता अभियान के तहत हुआ वृहद पौधारोपण

Admin

Sun, Aug 4, 2024

सरदारपुर । हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर बडकेश्वर महादेव गौशाला भोपावर में विधिक साक्षरता अभियान के तहत न्याय विभाग सरदारपुर द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने और सहजने के लिए पौधारोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश बड़केश्वर महादेव के जलाभिषेक से किया गया।

आयोजन के मुख्य अतिथि निरंजन पांचाल प्रथम जिला न्यायाधीश सरदारपुर , राधा किशन मालवीय द्वितीय जिला न्यायाधीश सरदारपुर , राम अवतार पटेल व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड सरदारपुर , महेंद्र मेहसन व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड सरदारपुर , भूपेंद्र यादव व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड, आकांक्षा यादव व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड सरदारपुर एवं अश्विनी कुमार दीक्षित पर्यावरण प्रभारी सरदारपुर ने परिवार सहित उपस्थित होकर मेकेलिया चम्पा, हरा चम्पा, नीम, पीपल ,बरगद, जामुन, त्रिवेणी आदि पौधों का रोपण किया। इस मौके पर निरंजन पांचाल प्रथम जिला न्यायाधीश सरदारपुर के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण के साथ-साथ गौशाला के रखरखाव पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि पर्यावरण को मानव जीवन के लिए बचाए रखना हमारा कर्तव्य है।
इस अवसर पर विजय पाटीदार अध्यक्ष बडकेश्वर महादेव गौशाला भोपावर द्वारा गौशाला के बारे में विस्तार से बताया गया। नरसिंह दास बैरागी समाजसेवी ने भी गौशाला के स्थापना से लेकर अब तक की सारी रुपरेखा अतिथियों के समक्ष रखी।
आज का गौ माताओं का हरा चारा (भोजन) न्याय विभाग सरदारपुर के सभी न्यायाधीश महोदयों की तरफ से कराया गया। सभी सभी अतिथियों ने अपने परिवार सहित एक-एक पौधा लगाकर हरियाली अमावस्या का पूर्ण लाभ लिया।
इस अवसर पर श्री गणेश बड़केश्वर गौशाला समिति भोपावर के अध्यक्ष विजय पाटीदार, नरसिंह दास बैरागी समाजसेवी ,पंडित लाल दास महाराज, रमेश मारू सचिव, दयाराम पटेल, हेमराज मारू, जगदीश धनेरिया, कन्हैया लाल टॉक, मोहन मारू ,विश्राम पाटीदार ,रतनलाल धनेरिया,रवि शर्मा , सुधीर भावसार, ऊकार पटेल आदि समस्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अश्विनी दीक्षित पर्यावरण प्रभारी सरदारपुर ने किया तथा आभार शिक्षक अरविंद भावसार ने माना

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें