ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: लक्ष्य सेंट्रल स्कूल, राजगढ़ में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों और शिक्षकों ने किए अलोम-विलोम,आसन एवं प्राणायाम

Admin

Fri, Jun 21, 2024

राजगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज लक्ष्य सेंट्रल स्कूल राजगढ़ में योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ
इस दौरान स्कूल के प्राचार्य अर्जुन जाट, शिक्षक मुकेश काग, दीपक जाट सहित विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं की उपस्थिति में योग कराया गया।
योग दिवस के इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं द्वारा आसन व प्राणायाम किया।
इस दौरान विद्यालय के योग शिक्षक ने विद्यार्थियों को योग का महत्व बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग,ध्यान व प्राणायाम करना चाहिए। इससे हमारा तन व मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं।
योग को लेकर कक्षावार किया जागरूक
विद्यार्थियों को योग का महत्व एवं योग से होने वाले लाभ को लेकर उन्हें जागरूक भी किया गया। योग विद्यार्थियों के मन मस्तिष्क में अध्ययन के प्रति अभिरुचि जाग्रत करता हैं
प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योगाभ्यास जरूर करना चाहिए। इससे वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं। योग जहां व्यक्ति को फिट रखता है तो वहीं कई ऐसी बीमारियो को ठीक करता हैं जो जो असाध्य हैं। तनाव मुक्त जीवन के लिए योग अनिवार्य है। कार्यक्रम का संचालन प्रसाद सावल सिंह पीटर ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें