SDM ने जनसुनवाई मे किसानो की समस्या का मौके पर किया निराकरण : जल जीवन मिशन के ठेकेदार को लगाए फटकार किसानों की समस्या तत्काल हल करने के दीए निर्देश
Bakhtavar Express
Tue, Jul 1, 2025
सरदारपुर। एसडीएम कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को तहसील स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन हुआ। जन सुनवाई में एसडीएम आशा परमार ने आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा मौके ही निराकरण करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई में राजेंद्र साख सहकारी संस्था से राशि दिलवाने, पवन चक्की सहित विभिन्न समस्याओं के करीब 20 आवेदन प्राप्त हुए। वही ग्राम भोपावर की शासकीय माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका द्वारा विद्यालय के प्रधान पाठक पर झूठी शिकायत एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के सबंध में भी आवेदन दिया गया। जिस पर एसडीएम ने तुरंत ही आवेदन के निराकरण हेतु बीईओ लाभु चारण को निर्देश दिए। जन सुनवाई में तहसीलदार मुकेश बामनिया, महिला एवं बाल विकास अधिकारी कमलसिंह निगवाल, सरदारपुर सीएमओ यशवंत शुक्ला, राजगढ़ सीएमओ ज्योति सुनारिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जल जीवन मिशन के ठेकेदार को लगाई फटकार, समस्या का किया समाधान -
जन सुनवाई में ग्राम धुलेट के किसान समस्या लेकर पहुंचे कि, जल जीवन मिशन के तहत निकाली गई पाइप लाइन से उनके खेतो में जाने वाली पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा ठेकेदार द्वारा क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक नही किया गया। एसडीएम ने किसानों की समस्या को सुनकर मौके पर ही ठेकेदार को बुलवाया तथा ठेकेदार को फटकार लगाई। जिस पर ठेकेदार ने 15 दिवस के भीतर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को सुधारने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन