ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

राजगढ टीआई ने ली पेट्रोल पम्प संचालकों की बैठक : सुरक्षा हेतु सीसीटीवी केमरे लगाने व दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने पर ही पेट्रोल देने के दिए निर्देश

Bakhtavar Express

Sat, Aug 23, 2025

राजगढ। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने पर पेट्रोल देने के नियमों के पालन को लेकर शनिवार को राजगढ थाने पर टी आई दीपक सिंह चौहान ने बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह अति. पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में राजगढ थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान द्वारा क्षेत्र के पेट्रोल पम्प संचालकों की थाने पर बैठक ली गयी । बैठक के दौरान थाना प्रभारी राजगढ दीपक सिंह चौहान द्वारा पेट्रोल पम्प संचालकों को पेट्रोल पम्प पर पर्याप्त सुरक्षा के क्या-क्या संसाधन हैं व किसी संसाधन की कमी होने पर तुरंत सुरक्षा संसाधन की व्यवस्था करें इस संबंध में समझाईश दी गयी हैं ।

थाना प्रभारी राजगढ दीपक ‍ सिंह चौहान द्वारा पेट्रोल पम्प संचालकों को पेट्रोल पम्प पर सीसीटीवी केमरे लगाने के संबंध में बताया गया तथा जिन पेट्रोल पम्प पर केमरे पर्याप्‍त मात्रा में नहीं हैं वंहा पर और अधिक केमरे लगाने के बारे में समझाईश दी गयी हैं । थाना प्रभारी द्वारा समझाईश दी गयी कि पेट्रोल पम्प रोड पर होते हैं जिससे की कई घटनाओं में बदमाश घटना करने के पहले या घटना करने के बाद पेट्रोल पम्प के सामने से गुजरते हैं, जिससे की पेट्रोल पम्प के केमरों को ट्रेस कर अपराधियों को पता लगाने मे आसानी होती हैं । इसलिए 2 से 4 केमरे उच्च क्वालिटी के ऐसे लगाये जिनका फोकस रोड पर हो तथा आने-जाने वाले वाहनों पर स्पष्ट रूप से हो । जिससे की किसी घटना के दौरान फरार होने वाले बदमाशों को पता करने में आसानी रहें ।

प्राय: देखने में आया हैं कि दो पहिया वाहन चालकों द्वारा वाहन चलाते समय हेल्मेट नही लगाये जा रहे हैं, जो कि दो पहिया वाहन चालकों के लिये अहम सुरक्षा साधन हैं, इस पर थाना प्रभारी राजगढ द्वारा पेट्रोल पम्प संचालकों को बताया कि कलेक्टर द्वारा आदेशित किया गया हैं की दो पहिया वाहन चलाते समय पेट्रोल डलवाने पर हेलमेट लगाना अनिवार्य हैं तथा जो भी दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट लगाये पेट्रोल भरवाने आते हैं तो उन्हे पेट्रोल नहीं दिया जावे । जिससे की दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट लगाना अनिवार्य होगा तथा हेलमेट धारण नहीं करने वाले दो पहिया वाहन चालकों को समझाईश दें की पेट्रोल डलवाते समय हेलमेट अनिवार्य हैं तथा हेलमेट नहीं लगाने से किसी दुर्घटना के दौरान आपको व अपके परिवार को किसी बडी क्षति होने की संभावना हो सकती हैं । वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने से आपको हेलमेट किसी बडी क्षति से बचा सकता हैं ।

थाना प्रभारी राजगढ द्वारा पेट्रोल पम्प संचालको को बताया की दो पहिया वाहन चलाते समय कोई भी दुर्घटना होने पर अधिकतर मृत्यु हेलमेट नहीं लगाने पर होती हैं, इसलिये पेट्रोल डालते समय दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट लगाना अनिवार्य हैं ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें