ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: 9 माह मे 21 जाने लील गया इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग, पिछले 20 घंटे मे तीन सडक हादसे मे चार लोगो की मौत,डिवाईडर से टकराई कार मे चालक की मौत,माछलिया मे बाईक सवार दंपति पर गिरा लकडी से भरा ट्रक दबने से महिला की मौत

Admin

Thu, Nov 23, 2023

सरदारपुर। सरदारपुर तहसील मे इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर 20 घंटे मे ती सडक हादसो मे चार लोगो की मौत हो गई। पहला हादसा राजगढ नगर के दलपुरा क्षैत्र से लगते फोरलेन पर हुआ जिसमे दो बाइक सवार को ट्रक से पिछे से टक्कर मार दी जिसमे दोनो बाइक सवारो की मौत हो गई। वही दुसरा हादसा फुंलगावडी के निकट फोरलेन पर हुआ जहा पर कार डिवाईडर से टकराने पर अनियंत्रित होकर तीन पलटी खा गई जिसमे कार चालक की मौत हो गई वही तीसरा हादसा माछलिया घाट क्षेत्र में एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई है। महिला अपने पति के साथ इंदौर गई थी, जहां से बाइक पर सवार होकर पति व पत्नी गुजरात की और लौट रहे थे तभी घाट क्षेत्र में अचानक ट्रक का बाडी वाला हिस्सा साइड में चल रही बाइक पर जाकर गिर गया था। इसी कारण ही महिला की मौत हो गई हैं, इस हादसे में पति को सिर्फ हल्की चोट आई है।

सूचना पर राजगढ पुलिस टीम मौके पर पहुंची व जेसीबी के माध्यम से ट्रक सहित लकडियों को हटाया गया व महिला के दबे हुए शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया हैं, इधर हादसे के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने पंचनामा बनाते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।


पहले हादसे मे बुधवार शाम करीब 6 बजे दत्तीगांव की और से राजगढ की और आ रहे ट्रक क्रमांक जीजे 10 जेड 6149 ने बिना नंबर की मोटर साइकल पर सवार दो लोगो की टक्कर मार दी। बाइक सवार बद्री पिता बापुू भील निवासी भुराडाबरा व अजय उर्फ अरूण पिता गेंदालाल भील निवासी बीडपाडा की मौत हो गई। पुलिस ने मृग कायम कर मामले को जांच मे लिया है। शवो का पीएम सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरदारपुर पर कर शव परिजनो को सौपे

दुसरा हादसा बुधवार रात्रि मे हुआ जिसमे डिवाईडर से टकराई कार, युवक की मौत - सरदारपुर क्षेत्र में भी बुधवार रात के समय सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई है। गोपाला पिता दिनेश पाठक उम्र 28 वर्ष निवासी सरदारपुर कपड़ा व्यवसायी कपड़े की खरीदी करने के लिए सरदारपुर से दोपहर पश्चात इंदौर के लिए निकला था। कपड़े की खरीददारी कर रात्रि मे सरदारपुर अपने घर लौट रहा था तभी सरदारपुर से 03 कि.मी. दूर राष्ट्रीय राजमार्ग ग्राम फूलगावड़ी बाईपास गोविन्दपुरा जलाशय की नहर के सामने कार क्रमांक एमपी 19 सीबी 8925 डिवाइडर से टकराकर चार से पांच पलटी खा गई।


बताया जाता है कि इसी वक्त गुजरात परिवहन निगम की बस का इस मार्ग से गुजरना हुआ। जिसने कार को पलटी खाया हुआ पड़ा देखा। बस के स्टाफ ने पुलिस 100 डायल को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर गोपाला को सिविल हास्पिटल सरदारपुर लाई। जहां डाक्टरों ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने बताया कि पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवाकर मृग कायम कर लिया है।

तीसरा हादसा गुरूवार को दोपहर मे करीब एक बजे हुआ । जानकारी के अनुसार राजगढ थाना अंतर्गत घाट में दोपहर बाद इंदौर से अपने गांव गुजरात राज्य के मोडासा जा रहे दंपति की बाइक क्रमांक जीजे 31 एए 0918 को लकड़ियों से भरे ट्रक क्रमांक यूपी 78 डीटी 1212 ने टक्कर मारते ही अनियंत्रित होकर ट्रक दंपति के ऊपर पलट गया। हादसे में लकड़ियों के नीचे दबने से महिला तन्वी पति आकाश उम्र 22 साल निवासी ग्राम मोडासा जिला अरवली गुजरात की मौके पर ही मौत हो गई।
वही महिला का पति आकाश पिता जगदीश उम्र 32 साल निवासी ग्राम मोडासा जिला अरवली गुजरात को हल्की चोट आई है।

राजगढ़ थाना प्रभारी संजय रावत ने बताया कि माछलिया घाट में हुए हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिसबल मौके पर पहुंचा था। हादसे में मृत महिला के शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर पर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

ज्ञात रहे की इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई अलग अलग दुर्घटना मे पिछले 9 माह मे माह में 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें