ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: उल्लास एंव उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस का पर्व,शान से लहराया तिरंगा,खेल परिसर पर विधायक ग्रेवाल ने ध्वजारोहण कर सीएम के संदेश का किया वाचन,परेड की ली सलामी

Admin

Thu, Aug 15, 2024

सरदारपुर। स्वतंत्रता दिवस का  पर्व हर्षोल्लास एंव उमंग के साथ मनाया गया। देशभक्ति के गगनभेदी नारों के साथ स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभात फेरिया निकाली गई एंव सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई तों हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिकों के द्वारा  घरो पर तिरंगा फहराया गया । स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन स्थानीय खेल परिसर मैदान पर आयोजित किया गया। जहां पर विधायक प्रताप ग्रेवाल केे द्वारा ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर एसडीएम मेघा पंवार ,तहसीलदार मुकेश बामनिया,नप अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी ग्रेवाल,उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चोहान,पार्षद संजय जायसवाल,रेशमा लोधी नगर परिषद प्रभारी सीएमओ आकाश भारद्वाज सहित बडी संख्या मे नागरिक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का प्रश्स्ती पत्र देकर सम्मान भी किया गया।


वही सिवील न्यायालय पर जिला एंव अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निरजन कुमार पांचाल,अभिभाषक संघ परिसर पर अभिभाषक संघ अध्यक्ष कमल किशोर वैष्णव,जनपद पंचायत कार्यालय पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती झांगुडी बाई सिंगार,एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम श्रीमती मेघा पंवार,तहसील कार्यालय पर तहसीलदार मुकेश बामनिया,एसडीओपी कार्यालय पर एसडीओपी आशुतोष पटेल,महिला बाल विकास विभाग पर परियोजना अधिकारी कमल सिंह निगवाल,बीआरसी कार्यालय पर बीआरसी बीएस भंवर,मॉडल स्कूल पर प्राचार्य कामेश सतपुडा,सीएम राइज पर प्राचार्य जब्बर सिंह पटेल,खंड शिक्षा कार्यालय पर बीईओ सुनिल ओस्तवाल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीबीएमओ डाॅ शीला मुजाल्दा,नगर परिषद कार्यालय पर प्रभारी सीएमओ आकाश भारद्वाज,उप जैल सरदारपुर पर एसडीएम मेघा पंवार ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर उप जैल अधिक्षक संजय परमार सहित स्टाफ उपस्थित था।

सरदारपुर थाने पर टीआई प्रदीप खन्ना,आरईएस कार्यालय पर सहायक यंत्री राजकुमार चोहान,लोकनिर्माण विभाग पर एसडीओ एलएन राठौर,मैन चोपाटी पर पार्षद दिनेश यादव,बस स्टेड पर पार्षद दिनेश कटारे,बदनावर चोपाटी पर नगर परिषद उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चोहान,देश प्रेमी चैक पर समाजसेवी दिनेश मिंडा ने ध्वजारोहण किया।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें