ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: साहब के रिटायरमेंट में बचे चंद महीने, सीएम हेल्पलाइन बंद करवाने के लिए नियमो के विरुद्ध मैडम कर रही काम ? ,शिकायतों को प्रलोभन देकर बंद करवाने का मामला पकड़ सकता हैं तूल, रिटायरमेंट से पहले साहब की यह बड़ी भूल ?

Admin

Fri, May 9, 2025
    सरदारपुर। धार जिले में सरदारपुर तहसील वैसे तो हमेशा सुर्खियों मे रही हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ एक मामला सामने आया है। जिसमे अपने सेवानिवृति के चंद माह पहले एक विभाग प्रमुख ने अपनी सीआर को ओके करने के लिये नीति नियमों को भी ताक पर रख दिया है, ऐसा कुछ सूत्र बता रहे है। माजरा यह है की साहब के पास काम का बोझ अधिक है। तीन दिन सरदारपुर में और तीन दिन दूसरी जगह और ऊपर से सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का निपटारा नही होने से बढता दबाव। फिर क्या था साहब ने सोचा की रिटायरमेंट के चंद महीने बचे हैं और सीआर भी ओके रखना है, जैसे-तैसे करके शिकायतो तो बंद करवाई जाई। सुत्रो की माने तो इसके लिए एक महिला कर्मचारी ने काफी मेहनत कर कई शिकायतों को तो जी नाइन में ही बंद करवा दिया। वही कई शिकायतकर्ता को योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कहकर बंद करवा दी। लेकिन कुछ शिकायतकर्ता चालक भी निकले जब मैडम ने फोन पर उनसे शिकायतों के निराकरण कर उसे बंद करवाने के लिए कहा तो उन्होंने उल्टा मैडम से उनका नाम और पद पूछ लिया फिर क्या था...। वैसे बता दे की मैडम पहले यहा पदस्थ रह चुकी है और उन्हे क्षैत्र की भौगोलिक स्थिती का अच्छी तरह ज्ञान भी है। और जब वे यहा पर एक विभाग प्रमुख की हैसियत से पदस्थ थी तब के उनके संपर्क भी काम आए और कई शिकायतों का बंद भी हो गई और साहब की सीआर भी ओके। खैर जो भी हो लेकिन जल्द ही साहब की कुछ और ऐसी की बाते सामने आने वाली हैं। सूत्र इसकी खोजबीन में लगे है। बता दे की साहब की नौकरी के आखिरी दिनो में विपक्ष के बजाय सत्ता पक्ष के लोग नाराज दिखाई दे रहे हैं? जिसकी वजह से साहब अपने रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले लाभ से भी हाथ धोने वाले हैं ?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें