: सरदारपुर अनुभाग के चार थानो में पिछले एक वर्ष में 80 से अधिक गुम नाबालिक बालक/ बालिकाओं को पुलिस ने दस्तयाब कर परिजनों से मिलवाया,पिछले 10 दिनों में ही 7 बालिकाओ को किया दस्तयाब,एसडीओपी बोले सामाजीक संरचना को समझ कर अनुसंधान किया जिससे उल्लेखनीय सफलता मिली
Admin
Fri, May 31, 2024

सरदारपुर। आदिवासी बाहुल्य सरदारपुर तहसील मे गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की दस्तियाब पुलिस के लिये हमेशा कठिन चुनौती रही है। गुम होने के बाद अधिकांश प्रकरणो मे नाबालिग बालिकाओ को गुजरात जैसे राज्य मे होने के बाद पुलिस को दस्तयाब करने मे कठिनाइयों का सामना करना पडता है।
लेकिन पिछले एक वर्ष मे सरदारपुर अनुभाग मे युवा एसडीओपी आशुतोष पटेल के पदभार ग्रहण करने के बाद ऐसे मामलों मे पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन मे एसडीओपी आशुतोष पटेल ने अनुभाग के राजगढ,सरदारपुर,अमझेरा एंव राजोद थाना क्षेत्र मे दर्ज ऐसे प्रकरणो मे विशेष तौर पर कार्यवाही के लिये निर्देशित किया था। यही नही एसडीओपी आशुतोष पटेल ने पहले क्षैत्र की सामाजीक संरचना को समझ कर उसके अनुरूप अनुसंधान कर कार्यवाही आरंभ की जिसके बाद ऐसे प्रकरणो मे सकारात्मक परिणाम मिलने लगे।
पिछले 10 दिनो मे ही अमझेरा,राजगढ एंव सरदारपुर थाना क्षैत्र मे 7 लंबित मामलो मे गुम बालिकाओं की दस्तयाब की गई। जिसमे से 4 बालिका अमझेरा थाना ,2 बालिका राजगढ थाना एंव एक बालिका सरदारपुर थाने से दस्तयाब की गई। गुम बालिकाओं की दस्तयाबी मे उपनिरीक्षक राजशेखर वर्मा, उपनिरीक्षक जयपाल बिल्लोरे,उनि रानी राठौर,उनि आर.सी डामोर,सहायक उपनिरीक्षक सुुनिल राजपुत,सहायक उपनिरीक्षक नरेश कोठे की सराहनीय भुमिका रही।
एसडीओपी आशुतोष पटेल ने चर्चा के दौरान बताया की ग्रामीण क्षैत्रो मे तकनीकी अनुसंधान से मदद नही हो पाती है। वहा हमने सामाजिक प्रथाओं को समझ कर अनुसंधान की दिशा तय की जिसके बाद बेहतर परिणाम प्राप्त हुये। काउंसलिंग एंव परामर्श के माध्यम से पुलिस की कार्यवाही पर विश्वास मे बढ़ोतरी भी हुई है।
एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की 6माह पुर्व 55 बालक/बालिकाओं को खोजने मे सफलता मिली थी। जिसमे सरदारपुर थाने के 18,राजगढ थाने के 7,अमझेरा थाने के 18 व राजोद थाने के 12 इस प्रकार कुल 55 बालक/बालिकाओं को दस्तयाब किया गया। उक्त 55 प्रकरणो मे वर्ष 2021 के 2 प्रकरण,वर्ष 2022 के 9 प्रकरण एंव वर्ष 2023 के 44 प्रकरण शामिल थे। एसडीओपी आशुतोष पटेल के एक वर्ष के कार्यकाल में सरदारपुर अनुभाग के चारों थानो से करीब 80 बालक /बालिकाओं को पुलिस ने दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। जो की एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन