ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: जनपद पंचायत की साधारण सभा मे हुआ हंगामा,सदस्यों ने सीईओ पर अवैध उगाई तथा भ्रष्टाचार के आरोप लगाए,सदस्य  बोले सीईओ के कारण सरकार की हो रही बदनामी कलेक्टर से हटाने की मांग

Admin

Fri, May 9, 2025
सरदारपुर। सरदारपुर में जनपद पंचायत में शुक्रवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक काफी हंगामेदार रही। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि व उपाध्यक्ष प्रतिनिधि समेत जनपद सदस्यों ने जनपद सीईओ मलखान सिंह कुशवाहा पर अवैध रूप से उगाई तथा भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद जनपद सीईओ बैठक से उठकर चले गए। जिसके बाद जनपद सदस्यों ने बैठक कक्ष से बहार आकर मीडिया को पूरे मामले की जानकारी देते हुए जनपद सीईओ पर कई आरोप लगाए। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि जनपद पंचायत में साधारण सभा की बैठक थी। जिसमे जनपद सीईओ ने अवैध वसूली के लिए जनपद सदस्यों को बदनाम कर रखा है। किसी भी प्रकार का कार्य करने के लिए जनपद सीईओ द्वारा अवैध वसूली की जाती हैं। उन्होंने कहा कि हम कलेक्टर से मांग करते है कि जनपद सीईओ को यहां से तत्काल हटाया जाए। वही जनपद सदस्य प्रतिनिधि भेरूलाल निनामा ने जनपद सीईओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनपद सीईओ ने अपने लोगो को अवैध वसूली के लिए पंचायते दे रखी है। उन्होंने कहा कि जनपद सीईओ ने मुझसे भी तालाब स्वीकृति के लिए 2 प्रतिशत की मांग की गई। वही जनपद सदस्य सुखराम पग्गी ने कहा कि जनपद सीईओ सभी ग्राम पंचायतों के सचिव से अवैध वसूली करते हैं। साधारण सभा की बैठक में यह मामला सामने आया है। जनपद सीईओ के इस रवैये से भाजपा सरकार बदनाम हो रही हैं। इनका कहना हैः- मेरे उपर लगाये गये सारे आरोप निराधार है। मलखान सिंह कुशवाह जनपद सीईओ

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें