: चुनावी साल मे भाजपा ने एक झटके मे की नुकसान की भरपाई,बरमखेडी मे 64 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता,उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने स्वागत कर दिलाई सदस्यता
Admin
Fri, Sep 8, 2023

बरमंडल। विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती लगभग आरंभ हो चुकी है। कांग्रेस एवं भाजपा मे कार्यकर्ताओं का आवागमन जारी है। वैसे तो कांग्रेस मे पिछले एक माह से छुट पुट तौर पर भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हो रहे थे। लेकिन पिछले दो दिनो मे 25-25 कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। लेकिन गुरुवार को भाजपा ने एक झटके मे ही इसकी भरपाई कर दी।
बरमखेडी मे एक आयोजन मे भाग लेने आये उद्योग मंत्री राज्यवर्धनसिंह दत्तीगांव के समक्ष 64 कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा मंडल मिडीया प्रभारी गोपाल रावडिया ने जानकारी देते हुये बताया की बरमखेडी पंचायत के 64 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की रिति निति, विकास कार्यों, जनहितैषी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए । कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने सभी का स्वागत कर उन्हे भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।
इस अवसर पर भाजपा बिडवाल मंडल अध्यक्ष पवन डोड, राधेश्याम सालेचा,देवीलाल श्रीकार, जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुनिल वसुनिया ,युवा नेता हितेश मारू,सरपंच प्रतिनिधी राजाराम भईडिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अमित सोनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन