ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: मिलावट से मुक्ति अभियान में संभागीय उड़नदस्ता के द्वारा धार एवं सरदारपुर  में नमूना कार्यवाही की,नमूने जांच हेतु भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे

Admin

Tue, Feb 13, 2024


          धार । आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश के आदेश अनुसार एवं कलेक्टर  प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में संभागीय उड़नदस्ता खाद्य सुरक्षा प्रशासन इंदौर के द्वारा धार जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत धार एवं सरदारपुर में कार्यवाही की गई। सबसे पहले पानखेड़ी तहसील धार स्थित गिरिराज फूड के मिल्क चिलिंग प्लांट्स से मिश्रित दूध के दो नमूने लिए गए है। उड़नदस्ता दल के द्वारा ग्राम मतलबपुरा  स्थित अनिक  मिल्क प्रायवेट लिमिटेड द्वारा संचालित चिलिंग प्लांट से गाय के दूध के दो नमूने लिए गए है। दल के द्वारा भानगढ़ रोड सरदारपुर में स्थित एम आर केकवाला के प्रोप्रायटर मोहन यादव से केक प्रीमिक्स एवं ब्रेड का नमूना लिया गया है। दल के द्वार गुरु राजेंद्र नगर, राजगढ, तहसील सरदारपुर स्थित मेसर्स  स्नो आइसक्रीम से टोस्ट का नमूना लिया गया है तथा भ्रमण गली, राजगढ, तहसील सरदारपुर जिला धार स्थित श्री कौशल फूड प्रोडक्शन एंड मार्केटिंग से नमकीन सेव एवं कॉटन सीड ऑयल का नमूना लिया गया है।  इस दौरान लिए गए सभी नमूने जांच हेतु भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही संभागीय उड़नदस्ता दल प्रभारी संभाग इंदौर एच एल अवास्या अभिहित अधिकारी   सचिन लोगरिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.जी. मऊटा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें