विधिक सहायता जागरूकता शिविर : सब जेल सरदारपुर मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने निरीक्षण कर,बंदीयो को दी विधिक सहायता की जानकारी
Bakhtavar Express
Mon, Jun 30, 2025
सरदारपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव द्वारा सब जेल सरदारपुर का निरीक्षण किया एवं विधिक सहायता जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।
सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रदीप कुमार सोनी सब जेल सरदारपुर पहुंचे और जेल का निरीक्षण किया। जेल मे विधिक साक्षरता शिविर में बंदियों को विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई एवं उनके स्वास्थ्य, भोजन, रहने की व्यवस्था एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के संबंध में जानकारी ली गई। सजायाप्ता बंदियों के अपील संबंधी जानकारी एवं जमानत होने के बाद भी यदि जमानतदार के अभाव में जेल में निरुद्ध बंदियों एवं जुर्माने के अभाव में सजा भुगत रहे कैदियों की भी जानकारी ली गई एवं बंदियों के केस से संबंधित समस्याओं को सुना एव मौके पर ही निराकरण कर सुझाव भी दिए। इस दौरान सहायक जेल अधीक्षक संजय कुमार परमार, प्रहरी रामसिंग मोर्य, सियाराम लिमनपुरे वारंट शाखा प्रभारी एवं धर्मेन्द्र आर्वे तकनीकी सहायक, दुर्गाशंकर मरोला सहित ड्यूटीरत स्टाफ उपस्थित थे।।
विज्ञापन
विज्ञापन