ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: सांदीपनि सीएम राइज़ शाउमावि नागदा कक्षा 10 वी व 12 वी कक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी,12 वी ने तनु ओर 10 वी में हर्षिता रही अव्वल

Admin

Tue, May 6, 2025
  नागदा (धार)। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10 वी एवं 12 वी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया। सांदीपनि सीएम राइज़ शाउमावि नागदा कक्षा 10 वी व 12 वी दोनो ही कक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी। कक्षा 12 वी में वाणिज्य संकाय की छात्रा तनु चोधरी ने 88.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय की छात्रा खुशी राठौर ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान, तथा वाणिज्य संकाय की छात्रा अंतिम कामदार ने 87.4 ¬प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 वीं में कुल 91 विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिसमें 83 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 7 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वहीं कक्षा 10 वी में छात्रा हर्षिता सांखला ने 89.2 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र मोहित प्रजापत ने 88.4 प्रति अंकों के साथ द्वितीय स्थान, तथा छात्रा अंजू बैरागी ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 वीं में कुल 91 विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिसमें 68 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 23 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। संस्था में दोनो ही कक्षाओं का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य धर्मेन्द्र जाट, शिक्षक मेहमुद खान, सचिन प्रजापति व समस्त स्टाॅफ ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें