Kharmaur sanctuary denotification : गुमानपुरा एवं सोनगढ मे ग्रामीणो ने किया विधायक प्रताप ग्रेवाल का स्वागत, खरमौर अभ्यारण्य हटने से 14 ग्राम के ग्रामीणो मे
Bakhtavar Express
Mon, Jul 7, 2025

सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल की कोशिसो से खरमौर अभ्यारण्य सरदारपुर से 14 ग्राम मुक्त हो गए है । खरमौर अभ्यारण्य का डीनोटिफिकेशन 3 जुलाई 2025 को जारी किया गया है अब खरमौर अभ्यारण्य के 14 ग्राम गुमानपुरा, बिमरोड, छडावद, धुलेट, पिपरनी, सेमल्या, केरिया, करनावद, सियावद, अमोदिया, सोनगढ, महापुरा, टिमायची, भानगढ के ग्रामीणजन अपनी निजी भूमि की खरीदी बिक्री कर सकेंगे। पूर्व मे अधिसूचित क्षैत्र 348.12 वर्ग किलोमीटर मे से 215.2872 वर्ग किलोमीटर राजस्व भूमि खरमौर के आरक्षित क्षैत्र से बाहर हुई है अब सिर्फ 132.8344 वर्ग किलोमीटर वन भूमि खरमौर अभ्यारण्य मे रहेगी। खरमौर अभ्यारण्य का डीनोटिफिकेशन जारी करवाने मे अहम भूमिका निभाने वाले विधायक प्रताप ग्रेवाल का ग्राम गुमानपुरा एवं सोनगढ आगमन पर ग्रामीणो ने पुष्पमाला से स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्राम गुमानपुरा मे पूर्व सरपंच भारत सिंगार, नारायण चोधरी, नानुराम कोटवाल, हेमाजी मोलवा, बसंत गेहलोत, कोदाजी चोयल, रितेश चोधरी, रतनलाल पडियार, कमलंसिंह राठौड, नेमालाल अगलेचा, कानालाल अगलेचा, निलेश काग, नारायण गेहलोत, अरूण मोलवा, पारस चोधरी, ग्राम सोनगढ मे सरपंच शैतान मेडा, राजेन्द्र लोहार, भानुप्रतापसिंह टिमायची, गोपाल डिडवानिया, सीताराम पटेल, देवीलाल शर्मा, राहुल सेन, राहुल सौलंकी, रमेश सौलंकी, कालुराम चोयल, पूर्व सरपंच भेरूलाल सहित बडी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन