ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: अमझेरा में अब कचरा फेकने वालों पर तीसरी आंख से निगरानी,कचरा फेकने वालो पर ग्राम पंचायत सख्त कार्यवाही कर करवाएगी FIR

Admin

Thu, Jun 13, 2024


अमझेरा। सफाई करने के बाद भी बार बार उसी स्थान पर गंदगी एवं कचरा फैकने वालों पर ग्राम पंचायत सख्त कार्यवाही कर एफ आई आर करवाएगी। नगर के प्रमुख मार्ग पर इमली वाले स्कूल के सामने खाली स्थान पर ग्राम पंचायत द्वारा गुरुवार को सफाई करवाई गई है साथ हि आसपास के रहवासियो को सख्त हिदायत भी दी गई हे की अब खाली प्लाट व रोड किनारे कोई कचरा फेकता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही कर पुलिस थाने मे एफ आई आर दर्ज करवाई जाएगी। सचिव गोपाल कुमावत ने बताया कि अमझेरा नगर के प्रवेश का मुख्य मार्ग होने से आम लोगो को परेशानी होती हे हर बार ग्राम पंचायत के द्वारा सफाई कर दी जाति हे लेकिन अगले दिन से फिर लोग गंदगी कर कचरा फैकने लग जाते है । इस बार सफाई के साथ सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है जिससे कचरा फेकने वालो को चिन्हित कर सख्त कार्यवाही की जाएगी। गुरुवार दोपहर मे सरपंच प्रतिनिधि शिवा मकवाना, सचिव गोपाल कुमावत सहित ग्राम पंचायत के अमले ने जैसीबी मशीन की सहायता से सफाई करवाई गई है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें