ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: निजी स्कूल में स्कूल के डायरेक्टर के द्वारा जय श्री राम बोलने से स्कूल की शिक्षिका को रोका,मामले ने पकड़ा तूल,डायरेक्टर द्वारा माफी मांगने पर शांत हुआ मामला

Admin

Tue, Feb 27, 2024

सरदारपुर। ग्राम दसई की निजी स्कूल में स्कूल के डायरेक्टर के द्वारा जय श्री राम बोलने से स्कूल की शिक्षिका को मना करने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के लोग तथा पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि दोनों पक्षों के बीच समझौता होने से किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। मामले में स्कूल डायरेक्टर द्वारा माफी भी मांगी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दसई की निजी स्कूल लिटिल फ्लॉवर में स्कूल की शिक्षिका रितु डोडिया सुबह स्कूल पहुंची तथा उसने जय श्री राम बोला तो स्कूल के डायरेक्टर पंकज जैन ने कहा कि स्कूल में जय श्री राम ना बोले यहां केवल गुड मॉर्निंग ही बोले। शिक्षिका रितु डोडिया ने इसकी जानकारी अपने भाई को दी। जिसके बाद शिक्षिका का भाई भी स्कूल पहुंचा। इधर, जानकारी लगते ही हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी स्कूल पहुंचे। जिसके बाद स्कूल में काफी बहस भी हुई। मौके पर दसई चौकी प्रभारी रमेशचंद्र डामोर भी पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे थे।

डायरेक्टर ने मांगी माफी
स्कूल में काफी देर चली बहस के बाद स्कूल के डायरेक्टर पंकज जैन द्वारा माफी मांगी गई। जिसके बाद मामला शांत हुआ। वही लिटिल फ्लावर स्कूल ने भी अपना एक लेटर जारी किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि संस्था द्वारा किसी भी जन मानस को आहत करने का उद्देश्य नहीं है और ना ही ऐसा कुछ किया है। विद्यालय सभी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करता है। हालांकि इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई है।

इनका कहना है -

मैं सभी धर्मो का आदर करता हूं, मेरी किसी बात से कोई ठेस पहुंची हो तो मै माफ़ी मांगता हूं - पंकज जैन, स्कूल डायरेक्टर

स्कूल मे सुबह गई थी तो डायरेक्टर सर ने जय श्रीराम बोलने से मना किया था। जिसके बाद मेने मेरे भाई को इस बारे में अवगत करवाया। डायरेक्टर सर ने जय श्रीराम बोलकर माफ़ी मांग ली है। - शिक्षिका रितु डोडिया

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें