ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: पेड़ पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं है , आज जो पौधे रोपे वह हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए तोहफा होगाः- कुशवाह,एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत ग्राम मिंडा में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित, फलदार व छायादार पौधे लगाकर सहेजने का लिया संकल्प

Admin

Tue, Jul 16, 2024


सरदारपुर। जनपद पंचायत सरदारपुर और जनजाति कार्य विभाग के द्वारा एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत ग्राम पंचायत मिंडा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सीईओ मलखान सिंह कुशवाह और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सुनिल कुमार ओस्तवाल मौजूद रहे। इस दौरान संकुल केन्द्र हातोद के शिक्षकों और ग्रामीणो के द्वारा बड़ी मात्रा में फलदार व छायादार पौधे लगाए गए तथा पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।


मिंडा में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर जनपद सीईओ कुशवाह ने कहा कि जिस तरह हम हवन में आहुति डालते हैं पौधारोपण करना भी उसी के समान है। पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है इसलिए हम सभी को पौधरोपण करना चाहिए। यदि पेड़ पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं है उन्होंने कहा कि आज जो पौधारोपण किया है। वह हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए तोहफा होगा। क्योंकि यह पेड़ बड़े होकर सदियों तक सभी को जीवन के रूप में आक्सीजन देते रहेंगे।


इस दौरान अजय तोमर समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी, दयाराम बामनिया जन शिक्षक, ईश्वर सिंगार, वर्दीचंद्र कोसरा, अनिल खपेड़ शिक्षक, जगदीश परमार सचिव, राधेश्याम सुनेर सचिव, मोहन डांगी सहायक सचिव, सुरेश जामरा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें