ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: जनता का पुलिस के प्रति अगर भरोसा बढ़ता है, तो अपराध में भी निश्चित कमी आती है-एसपी मनोज कुमार सिंह,पुलिस जन सवांद कार्यक्रम में शामिल हुए धार एसपी, लोगों से संवाद कर जानी समस्याएं, बस स्टैंड पहुंचकर यातायात व्यवस्था को भी देखा

Admin

Sun, Mar 3, 2024

राजगढ़। जनता का पुलिस के प्रति अगर भरोसा बढ़ता है, तो अपराध में भी निश्चित कमी आती है। जनता का भरोसा जितना ही हमारी उपलब्धि हैं और यह तब होगा जब हम आपके बीच रहकर काम करेंगे। आप लोगो से संवाद करने के लिए ही हमने पुलिस जन संवाद का आयोजन किया हैं। उक्त बाते नगर परिषद राजगढ़ के सभाकक्ष में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में एसपी मनोज कुमार सिंह ने कही। कार्यक्रम में एसपी सिंह ने यह भी कहा कि समाज में अपराध करने के तरीके बदल गए है, पुलिस अपना काम लगातार कर रही है लेकिन अगर आपके फीडबैक आएंगे तो पुलिस के काम मे कई सुधार होंगे। हमारे काम के प्रति जनता का फ़ीडबैक आता रहेगा तो हमारा उत्साह भी बढ़ेगा। इस दौरान विधायक प्रताप ग्रेवाल, एसडीओपी आशुतोष पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल व उपाध्यक्ष दीपक जैन भी मंचासीन रहे।

जनता से किया संवाद -
नगर परिषद सभाकक्ष में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजगढ़ व सरदारपुर थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोग तथा पत्रकार मौजूद रहे। जिनसे एसपी ने संवाद किया। इस दौरान नगर की यातायात व्यवस्था, स्कूलों के बहार बालिकाओं की सुरक्षा सहित कई समस्याएं भी लोगों ने एसपी को बताई जिस पर एसपी सिंह ने उपस्थित थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वही कार्यक्रम में एसडीओपी आशुतोष पटेल द्वारा उपस्थित लोगों को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों से अवगत करवाया।

विधायक बोले संवाद हर समस्या का हल-
आयोजन में विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि संवाद एक ऐसी कड़ी है जो बडी से बड़ी समस्या का हल कर देती है। बड़ी से बड़ी घटना का सुखद परिणाम संवाद से ही निकलता है। जन संवाद कार्यक्रम के लिए पुलस विभाग के आभारी है। ऐसे गांव चिन्हित करें जहां ज्यादा से ज्यादा घटनाएं सामने आती है, वहां भी ऐसे संवाद कार्यक्रम आयोजित करें। जिससे क्राइम में गिरावट आ सकें।

बस स्टैंड पहुंचे एसपी सिंह -
जन सवांद कार्यक्रम में लोगों द्वारा एसपी के समक्ष राजगढ़ बस स्टैंड की यातायात समस्या के बारे में अगवत करवाया। जिस पर आयोजन के बाद एसपी पुलिस अधिकारियों के साथ बस स्टैंड पर पहुंचे। जहां उन्होंने लोगो से चर्चा करते हुए उनसे सुझाव भी लिए। जिसके बाद एसपी ने एसडीओपी आशुतोष पटेल से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इस दौरान राजगढ़ थाना प्रभारी संजय रावत, सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना सहित अन्य मौजूद रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें