ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

सिविल अस्पताल मे 20 दिन मे टूटे रिकार्ड,8 हजार मरीज़ो का हुआ उपचार : सिविल अस्पताल में जल्द संचालित होंगी हब लेब , 67 प्रकार की जांचों की मिलेंगी सुविधा 

Bakhtavar Express

Wed, Sep 3, 2025

सरदारपुर। सिविल अस्पताल सरदारपुर मे जहा एक पखवाडे से अधिक समय से रिकार्ड तोड मरीज उपचार करवा रहे है। वही सिविल अस्पताल मे सुविधाओ के विस्तार को लेकर प्रबधंन भी सक्रियता के साथ लगा हुआ है। एक और जहा एक्स रे मशीन आरंभ हो गई है वही सिविल अस्पताल को  दुसरी बडी सौगात हब लैब की मिल रही है। सिविल अस्पताल जब पुराने भवन मे संचालित हो रहा था तभी सरदारपुर मे हब लैब की सौगात मिल चुकी थी। लेकिन जगह के अभाव के कारण उक्त युनिट को अस्थाई  तौर पर अमझेरा के सामुदायिक  स्वास्थ केंद्र पर लगाया गया। अब सरदारपुर मे 50 बैड का सिविल अस्पताल का नया भवन बन चुका है तथा अस्पताल का संचालन भी नई बिल्डीग मे आरंभ हो चुका है ऐसे मे  हब लैब को सरदारपुर सिविल अस्पताल मे स्थातंरित करने के लिये  विगत दिवस मुख्य चिकीत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा इस संबध मे आदेश जारी किये गये। जिसमे बताया गया की सिविल अस्पताल सरदारपुर मे ब्लॉक पब्लिक हैल्थ युनिट की स्थापना हो चुकी है। ऐसे मे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  अमझेरा से हब लैब को सिविल अस्पताल सरदारपुर स्थातंरित किया जाय। संभावना है जल्द सिविल अस्पताल सरदारपुर मे हैल्थ युनिट आरंभ हो जायेगी।

क्यो जरूरी है सरदारपुर मे हैल्थ युनिटः-

इंदौर-अहमदाबाद सडक मार्ग पर से लगता हुआ सरदारपुर मे सिविल अस्पताल काफी महत्वपुर्ण है। उक्त मार्ग पर आये दिन होने वाले सडक हादसो मे घायलो को समय पर उपचार के लिये सिविल अस्तपाल सरदारपुर का सुविधाओ से लैंस होना जरूरी है। हब लैब के अभाव मे वर्तमान समय मे मरीजो एंव गर्भवती महिलाओ को रक्त चढाने की प्रक्रिया बंद थी। लेकिन हब लैब आरंभ होने के बाद करीब 70 से अधिक प्रकार की जांचो की सुविधा मरीजो को मिलेगी।

20 दिन मे 208 गर्भवती महिलाओ प्रसुति, 7 हजार से अधिक मरीजो का हुआ उपचार

सरदारपुर मुख्य केंद मे होने से राजगढ,बरमंडल,राजोद,दत्तीगांव,दसाई,अमझेरा जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मरीजो के लिये भी उपयुक्त होगा।  मरीजो की बात करे तो पिछले 20 दिनो मे ही सिविल अस्पताल की ओपीडी मे 6535  ,आईपीडी में 1330   मरीज दर्ज किये जाकर उनका उपचार किया गया। तथा  208 गर्भवती महिलाओ की भी प्रसुति की गई। हेल्थ युनिट की सुविधा मिलने के बाद समय पर आवश्यक जांचे कर मरीजो को तत्काल रक्त चढाया जा सकेगा। जिससे गंभीर स्थिती मे घायल मरीजो को समय  पर बेहतर उपचार मिल सकेगा।वही अस्पताल प्रबंधन सिविल अस्पताल मे सीटी स्केन मशीन के लिये भी प्रयासरत है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें