ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: वृद्धजनों की हमें  समझ होती तो इस दिवस की आवश्यकता ही नहीं होती -- कलेक्टर मिश्रा ,आश्रम में फ्रिज ना होने पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने अपने पूज्य पिताजी की स्मृति में दान स्वरूप दिया फ्रिज

Admin

Sun, Oct 1, 2023


     धार । वास्तव मे अगर वृद्धजनों की हमें  समझ होती तो इस दिवस की आवश्यकता ही नहीं होती। इस वृद्धजन दिवस मनाने का सही उद्देश्य है की लोग समय निकालकर अपने वृद्धजनों का सम्मान करें। साथ ही अब इसमें काफी अच्छी दिशा में कार्य भी हो रहा हैं। हम तो आज यहां आशीर्वाद लेने आए है। मैं यहां आया तो मुझे जानकारी मिली कि यहां पर आपके लिए फ्रिज उपलब्ध नहीं है इसलिए मैं अपने पूज्य पिताजी की स्मृति में यहां दान स्वरूप फ्रिज देना चाहता हूं साथ ही यह आगामी एक या दो दिन में उपलब्ध हो जाएगा। ये बात कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर स्थित श्रद्धालय वृद्धाश्रम में आयोजित समारोह में कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव, एडीएम अश्विनी कुमार रावत सहित अन्य अधिकारी और वृद्धजन उपष्टित थे।


     कलेक्टर श्री मिश्रा ने आश्रम पहुंचकर यहां मौजूद वृद्धजनों का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। सम्मान पाकर वृद्धजन भी अभिभूत थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा की आज वृद्धजनों के सम्मान के लिए अब समाज भी आगे आ रहा है। यह जिले के लिए एक अच्छा संदेश है। हम अपने वृद्धजनों से आशीर्वाद चाहते है की हमारे जिले में सुख शांति बनी रहे।

हम अपनी ओर से और ज्यादा बेहतर करने की कोशिश करेंगे। आने वाले समय में जिले में मतदान होना है। उसमे भी आप अपनी ओर है शत प्रतिशत मतदान करें। आपके लिए सभी मतदान केंद्रों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह बिल्डिंग पुरानी है। हम इसमें प्रयास कर रहे है की इसमें कुछ हो सके। यहां बच्चों के मूवमेंट को भी हम यहां करने के प्रयास कर रहे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें