ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: अमझेरा के शाउमा विद्यालय मे नही मना गुरु पूर्णिमा उत्सव, लगे रहे ताले

Admin

Sun, Jul 21, 2024


अमझेरा। मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए सभी शाशकीय एवं निजी विद्यालयों मे गुरू पूर्णिमा का दो दिवसीय उत्सव मनाने के निर्देश दिये गये थे उसके बाद भी नगर के प्रमुख विद्यालय महाराव बख्तावर सिह शाउमावि मे ताले लगे रहे। कई बच्चे स्कूल के गेट के बाहर बैठ कर घर चले गये। जबकि स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव प्रमोद सिह द्वारा दिनांक 17 जुलाई को एक आदेश जारी किया था जिसमे निर्देशित किया गया था की गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय उत्सव मनाया जाना हे जिसमे गणमान्य नागरिक सेवानिवरत शिक्षक आदि को आमंत्रित कर उन्हे सम्मानित करना था किन्तु नगर के सबसे बड़े विद्यालय मे कार्यक्रम नही होना जन चर्चा का विषय रहा। वही नगर के अन्य शासकीय विद्यालयों मे गरिमामई कार्यक्रम आयोजित किये गये।
इस संबंध मे सहायक आयुक्त ब्रजकांत शुक्ला का कहना है कि गुरु पूर्णिमा का उत्सव सभी विद्यालयों मे मनाया जाना था आज अमझेरा के स्कूल मे क्यो कार्यक्रम नही हुआ प्रभारी से चर्चा करता हू ।
प्रभारी प्राचार्य सेफुद्दीन शेख ने चर्चा मे बताया की हमारे विद्यालय मे एक दिन पूर्व हि कार्यक्रम आयोजित कर लिया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें