ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

ग्रीन डे : अमका झमका तीर्थ एवं स्कूल परिसर मे पौधरोपण कर मनाया ग्रीन डे

Bakhtavar Express

Sat, Jul 12, 2025

अमझेरा। मंगलम् पब्लिक हाई स्कूल में शनिवार को 'ग्रीन डे' का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के कक्षा नर्सरी से 10th तक के सभी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ शामिल हुए। 'ग्रीन डे' आयोजन के अन्तर्गत समी विद्यार्थी और टीचर स्टाफ हरित परिधान में सम्मिलित हुए। बच्चे घर से विभिन्न प्रजातियों के पैौधे लेकर आये, साथ ही पर्यावरण सरंक्षण और पेड़ों के महत्व से सम्बंधित चित्र बनाकर पर्यावरण, प्रेम का संदेश दिया। माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय कि प्राचार्य पूर्णिमा हारोड एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा वर्तमान समय में 'ग्रीन डे' आयोजन की आवश्यकता, मानव जीवन एवं पर्यावरण हेतु पेड़ों के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने अपने क्लास टिचर के साथ पौधारोपण कर पौधों की उचित देखभाल एवं सुरक्षा का संकल्प लिया। सभी विद्यार्थियों को क्षेत्र के प्रसिद्ध अमका झमका तीर्थ स्थल का भ्रमण करवाया गया। जहा विद्यार्थियों द्वारा पौधा रोपण किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें