ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत हो रहे भव्य आयोजन, आज निकली भव्य शोभायात्रा कल महाआरती के साथ होगा नगर चौरासी का भव्य आयोजन

Admin

Sun, Jan 21, 2024

बरमंडल। श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर गांव में उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। श्री राम रामेश्वर धाम परिसर पर प्रतिदिन एक से बढ़कर एक आयोजन हो रहे। शनिवार की रात्रि को अंजली इवेंट्स उज्जैन के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतिया दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन पीपलेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति द्वारा किया गया था। प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर पूरा नगर केसरिया पताका के साथ सजाया गया है। रविवार को दोपहर में भव्य शोभा यात्रा जुलूस श्री राम रामेश्वर धाम मंदिर से प्रारंभ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा महिलाओं के द्वारा धार्मिक भजनो पर गरबे खेले गए।

शोभा यात्रा जुलूस का गांव में जगह जगह पुष्पा वर्षा के साथ स्वागत किया गया। शोभा यात्रा जुलूस पुरे गांव में भ्रमण कर श्रीराम रामेश्वर धाम मंदिर पर पहुचा जहां पर महा आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया वही रविवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ नगर भोज का आयोजन होगा।

प्राण प्रतिष्ठा हो लेकर हर घर रंगोली भी बनाई गई वह दीप प्रज्ज्वलित कर आतिशबाजी की गय। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान होने वाली महाआरती के लाभार्थी भी पिपलेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति हे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें