ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ग्राम पंचायत अमझेरा द्वारा वृद्धजनों का सम्मान किया गया

Admin

Sun, Oct 1, 2023

 

अमझेरा - अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रविवार को ग्राम पंचायत और समस्त बूथ लेवल अधिकारियो अमझेरा द्वारा वृद्धजनो का घर-घर जाकर पुष्पहार और श्रीफल भेट कर सम्मान किया गया और वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का प्रमुख उद्देश्य है वृद्धों के सम्मान और उनके देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस दिन के माध्यम से समाज को यह याद दिलाया जाता है कि वृद्ध व्यक्ति हमारे समाज का विशेष हिस्सा हैं और उनका सम्मान हमेशा होना चाहिए वृद्धा दुर्गा देवी पंचोली ने बताया की आज मैं सम्मान पाकर बहुत खुश हूँ और आप वृद्ध लोगों की समस्याओं को समझ रहे है और उनके साथ जुड़े हुए है आपका धन्यवाद करती हूँ इस अवसर पर सरपंच मनुबाई मकवाना, सचिव गोपाल कुमावत, शुभम दीक्षित, शिव मकवाना, अपूर्वा सिसोदिया, भगवान खंडेलवाल, बीएलओ प्रवीण पंचोली, गोविंद हामड़, शैजाद अली , धीरज चौहान, हरिसिंग हटीला, ,गेंदालाल कमलिया आदि सदस्य मौजूद रहे |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें