ब्रेकिंग

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मंत्रोच्चार से धारण किया नवीन यज्ञोपवीत

सूचना

: सरकार की विकास  यात्रा.........अधिकारियों की पदयात्रा.........

Admin

Tue, Feb 14, 2023

https://youtu.be/AWnx6ymO_e0

विकास यात्रा मे प्रतिदिन 5 किमी पैदल भ्रमण कर रहे अधिकारी,10 दिनो मे मापी 50 किमी की पैदल दूरी   

विकास यात्रा मे अधिकारीयो का जनता से हो रहा सिधा जुडाव 

सरदारपुर। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं जनता की समस्याओं से प्रशासनिक अधिकारियों के रूबरू होने के लिये निकाली जा रही विकास यात्रा एक सप्ताह का समय पूर्ण कर दूसरे सप्ताह मे प्रवेश कर गई है। विकास यात्रा को लेकर सत्ता पक्ष खुश है तो विपक्ष विकास यात्रा को लेकर सवाल उठा रहा है। खैर जो भी हो लेकिन विकास यात्रा का एक सुखद पहलू यह देखने में मिला की तहसील मुख्यालय पर रहने वाले कई विभाग प्रमुखों का इस यात्रा मे आम जनता से सीधा जुड़ाव नजर आया। वैसे योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर निकाली जा रही विकास यात्रा मे अधिकारी वर्ग पदयात्रा कर जनता से जुड़ रहाहै।  सबसे पहले जल संरक्षण के संदेश को लेकर हर गांव मे जल कलश यात्रा निकाली जाती है। जिसमे  प्रमुख विभागीय अधिकारीयो के द्वारा गांव कापैदल भ्रमण किया जाता है। 5 फरवरी से आरंभ हुई विकास यात्रा मंगलवार को 10 दिन पुर्ण कर चुकी है। एक दिन मे करीब 5 गांव का भ्रमण विकास यात्रा करती है। जिसमें हर गांव मे निकलने वाली जल कलश यात्रा की दूरी 1 किमी या उससे अधिक ही होती है।इस प्रकार 10 दिनों मे करीब 50 किमी की दूरी प्रमुख विभागीय अधिकारी पैदल भ्रमण कर चुके है। और पूरी विकास यात्रा के समापन पर यह दूरी 100 किमी के करीब होगी।वैसे कुछ अधिकारी अनुभवी होकर काफी समय से यह पर पदस्थ है। तो कुछ अधिकारी ऐसे भी है जिन्हें अभी सरदारपुर मे अपनी पदस्थापना का समय चार माह या एक वर्ष हुआ होगा। ऐसे मे इन अधिकारियों के लिये विकास यात्रा अनुभव के लिहाज से काफी अहम है। कई अधिकारी तो ऐसे भी है जो पहली बार पुरी सरदारपुर तहसील का भ्रमण कर रहे होंगे वैसे यह कार्य केवल नेता ही अपने चुनाव प्रचार के दौरान करते है। विकास यात्रा के दौरान तहसील मुख्यालय पर अधिकांश कार्यालयो मे सन्नाटा पसरा हुआ है। कारण विभाग प्रमुखों के विकास यात्रा मे होने से कामकाज नाम मात्र के हो रहे है। वैसे जो अधिकारी अभी तक आफिसो मे ही बैठते थे और यदा कदा ही तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचल मे मैदानी भ्रमण करते थे। ऐसे अधिकारियों को अब विकास यात्रा के दौरान 20 दिनों तक मैदानी भ्रमण करना पड रहा है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें